फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shooter Mahtab imprisoned for ten years

शार्प शूटर महताब काना को दस साल की कैद

Tue, 03 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Tue, 03 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने शार्प शूटर महताब उर्फ जीवा काना को पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने पर दस साल कैद व 24 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। महताब यूपी व हरियाणा समेत कई प्रदेशों में खौफ का पर्याय बने कुख्यात बदमाश मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर था। महताब काना को पानीपत पुलिस ने कुछ महीने पहले गिरफ्तार किया था । उस पर कई प्रदेशों में लूट, हत्या व डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के सरगना मुकीम काला को यूपी से गिरफ्तार हुआ है।

मामला 25 फरवरी का है। सीआईए-वन पानीपत बरसत रोड स्थित नूरवाला अड्डे पर तैनात थी। पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख दोनों ने मोटरसाइकिल मोड़कर वापिस भागने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई और महताब उर्फ जीवा काना नीचे गिर गया। पुलिस पार्टी ने उसको पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और मोटरसाइकिल पर बैठकर भागने लगा। इसी समय पुलिस ने उसको मोटरसाइकिल पर पीछे से पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने महताब  उर्फ जीवा काना को गिरफ्तार कर लिया और उससे 32 बोर का एक विदेशी पिस्तौल बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पानीपत के बापौली व थाना शहर के अंतर्गत लूट की दो वारदातों को कबूला। पुलिस ने यूपी व राजस्थान पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी। जिसके बाद पता चला कि महताब उर्फ जीवा काना पर कई प्रदेशों में लूट, हत्या व डकैती के मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थाना शहर पुलिस ने टीम प्रभारी की शिकायत पर महताब के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में सोमवार को आरोपी महताब काना को पेश किया गया। कोर्ट ने महताब को लूट के मामलों में दोषी करार देते हुए दस साल की कैद व 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने जुर्माना न जमा न कराने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटने के आदेश दिए है।


सीआईए ने पाई थी बड़ी सफलता
सीआईए-वन पानीपत ने मुकीम काला गैंग के शार्प शूटर महताब उर्फ जीवा काना को फरवरी 2015 को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि वह यूपी के कैराना गांव का रहने वाला है। वह अपने दोस्त मुज्ज्फरनगर निवासी शादिर के साथ पानीपत में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जांच में सामने आया कि हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,  पंजाब व राजस्थान का मोस्टवांटेड था। यूपी व दिल्ली पुलिस ने इस पर एक-एक लाख, उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुकीम गैंग के मुखिया व काना के आका मुकीम को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed