{"_id":"6248b3bc922a27479b76f10a","slug":"shivam-won-silver-took-out-road-show-panipat-news-knl1037178176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम ने जीता रजत, निकाला रोड-शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम ने जीता रजत, निकाला रोड-शो
विज्ञापन
पानीपत। शिवम गुर्जर को बधाई देते हुए लोग।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली। तमिलनाडु में आयोजित नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में ऊझा रोड स्थित एकता विहार कॉलोनी के शिवम गुर्जर ने रजत पदक जीता है। शिवम के मेडल जीतने पर कॉलोनिवासियों ने पार्षद शिव कुमार के साथ शनिवार को विजेता खिलाड़ी के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विजेता खिलाड़ी के लिए 200 बाइकों का एक रोड शो भी निकाला गया।
ये रोड शो जीटी रोड के मलिक पेट्रोल पंप से लेकर उझा रोड से होते हुए एकता विहार कॉलोनी तक गया। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने डीजे बजाते हुए और फूल बरसाते हुए शिवम का स्वागत किया। कॉलोनी के कई लोगों ने विजेता को नोटों की मालाएं तक पहनाई। इस कार्यक्रम में खिलाड़ी को अपना आशीर्वाद देने के लिए ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, पूर्व पार्षद कर्णसिंह पसीना और शिवम के कोच तक पहुंचे।
इस दौरान वार्ड नंबर 13 के पार्षद शिव कुमार शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, मुख्याध्यापक मुकेश कुमार, संजीव शास्त्री ने शिवम गुर्जर को सम्मानित किया। पार्षद शिव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। हम शिक्षा के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिवम गुर्जर ने तमिलनाडु में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर ये कर भी दिखाया है। उन्होंने भी अपने माता-पिता व पानीपत जिले का नाम रोशन करने का काम किया। दूसरे बच्चों को भी इससे प्ररेणा लेनी चाहिए।