फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shaurya memorial to be built in Kala Amb with 60 crores: Tawde

काला अंब में 60 करोड़ से बनेगा शौर्य स्मारक : तावड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shaurya memorial to be built in Kala Amb with 60 crores: Tawde
पानीपत। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए भाजपा हरियाणा के प्रभारी विनोद तावड़े। - फोटो : Panipat
थर्मल। दिल्ली में मराठा सेवा संघ के पहले राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजी राजे एवं भाजपा के हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े मुख्य अतिथि रहे। पानीपत से मराठा समाज के लोग इस अधिवेशन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां घोषणा की गई कि पानीपत में 60 करोड़ रुपये की लागत से शौर्य स्मारक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि राष्ट्रमाता जीजा बाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज में देशभक्ति एवं राष्ट्र भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। इसी का परिणाम था कि शिवाजी ने संसाधनों के अभाव में भी मुट्ठी भर सेना के साथ अटक से कटक तक भगवा फहरा दिया था। आज भी राष्ट्र को संगठित करने के लिए शिवाजी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन

राष्ट्र की रक्षा के लिए मराठों ने महाराष्ट्र से हजारों किलोमीटर दूर पानीपत में आकर अहमद शाह अब्दाली के साथ युद्ध लड़ा था, जोकि इतिहास में पानीपत की तीसरी लड़ाई के नाम से मशहूर है। उन्होंने कहा कि पानीपत मराठों की शौर्य गाथा का एक महान स्थल है। पानीपत के काला अंब पर 60 करोड़ रुपये की लागत से शौर्य स्मारक बनाया जाएगा ताकि यहां पर अधिक से अधिक पर्यटक पहुंचे और शिवाजी की शौर्य गाथा के बारे अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज किसी जाति विशेष की नहीं बल्कि सर्व समाज व राष्ट्र रक्षा के लिए लड़े थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर मराठा सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम खेडेकर, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप पाटिल व हरियाणा अध्यक्ष जिले सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed