{"_id":"65ce97fac9cac115900f8524","slug":"sewerage-block-in-janak-garden-200-families-affected-panipat-news-c-244-1-pnp1004-113748-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जनक गार्डन में सीवरेज ब्लॉक, 200 परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जनक गार्डन में सीवरेज ब्लॉक, 200 परिवार प्रभावित
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-22 की बतरा कॉलोनी का बदहाल सीवरेज सिस्टम अभी सुलझा नहीं था कि वार्ड की जनक गॉर्डन कॉलोनी में भी ब्लॉक सीवरेज लाइन की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया है। यहां की ब्लॉक सीवरेज लाइन टूट कर पीने के पानी की सप्लाई में मिल रही है। जिससे सीवर का गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है। इसे पीने से लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं।
कॉलोनी के लोगों ने एक माह पहले इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी थी लेकिन आज तक उसका समाधान नहीं हुआ। जिससे परेशान लोग वीरवार सुबह ही मॉडल टाउन की लाल टंकी मार्केट के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर धरना दिए। काफी इंतजार करने के बाद भी जब कोई अधिकारी कार्यालय में नहीं आया तो लोगों को लौटना पड़ा। कॉलोनीवासियों ने अब 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। समाधान नहीं हुआ तो वे शुक्रवार को फिर से कार्यालय पर धरना देंगे।
जनक गार्डन के रहने वाले विकास, नवीन, हिमांशु, संजय और नरेश ने बताया कि उनकी कॉलोनी में एक समय में एक ही पाइपलाइन चलती है। या तो ब्लॉक सीवरेज खुलकर सीवरेज लाइन चलेगी और सीवरेज बंद हो गए तो घरों में गंदा पानी आएगा। यह पानी पीने से कॉलोनी के लोग लगातार बीमार हो रहे हैं। बार बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इसका समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
अधिकारी फोन तक नहीं उठाते
वार्ड निवर्तमान पार्षद चंचल डावर ने कहा कि निगम ने जिस ठेकेदार को सीवरेज सिस्टम की सफाई का टेंडर दिया है उसके पास पहले से पानी सप्लाई का भी टेंडर है। आज तक ठेकेदार की ओर से पानी की सप्लाई का काम तो ढंग से किया नहीं गया निगम ने उसे सीवरेज का काम भी दे दिया है। जब से उनका कार्यकाल पूरा हुआ है अधिकारी भी फोन नहीं उठाते और न ही समस्याओं का समाधान करते हैं।
वर्जन:
शिकायत मिल गई है। शिकायत के आधार पर वार्ड में बंद सीवरेज को खोलने का काम किया जाएगा।
अर्पित , एसडीओ, नगर निगम।