फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seventh-grade student riding scooter seriously injured after being hit by a school bus

Panipat News: स्कूल बस का पहिया गुजरने से स्कूटी सवार सातवीं का छात्र गंभीर

Sat, 04 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seventh-grade student riding scooter seriously injured after being hit by a school bus
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अंसल के गेट नंबर-एक के पास शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल की बस का पहिया सिर से गुजरने पर स्कूटी सवार सातवीं कक्षा का छात्र प्रियांश गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको पहले शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों ने उसे गंभीरावस्था के चलते गुरुग्राम के एक अस्पताल में दाखिल कराया है। परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जबकि स्कूल प्रबंधन ने स्कूटी सवार बच्चे की बस की साइड में टक्कर लगने की बात कही है। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 13-17 के विवेक मित्तल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 12 वर्षीय प्रियांश पाइट स्कूल की 7वीं कक्षा में पढ़ता है। वह शुक्रवार दाेपहर बाद करीब ढाई अपने छाेटे भाई विहान काे एक्टिवा पर हनुमान सभा में छाेड़कर आ रहा था। उनकाे रास्ते में अपना दाेस्त मिल गया। वह उसे अंसल में छाेड़कर वापस हनुमान सभा में जा रहा था। वह अंसल के गेट नंबर-1 पर पहुंचा ताे केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल की बस के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह बस के नीचे आ गया और पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। वे उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां से वे उसको गुरुग्राम स्थित अस्पताल ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसा स्कूल बस चालक की लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन

चालक व परिचालक ने एक कार में बैठा अस्पताल पहुंचाया
केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:25 की है। चालक छुट्टी के बाद बच्चों को बस में लेकर चला था। अंसल के गेट नंबर-एक पर तेज रफ्तार स्कूटी निकली। स्कूटी स्पीड ब्रेकर से उछलकर बस के पिछले टायर से आ टकराई। स्कूटी सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी साइड में होने के चलते चालक को कुछ करने का मौका नहीं मिला। चालक और परिचालक ने बच्चे को एक कार में बैठा अस्पताल ले गए। स्कूल प्रबंधन को हादसे से काफी अफसोस है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वे हर संभव सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसल के गेट नंबर-1 पर बस की टक्कर के बाद एक स्कूटी सवार के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस को इसकी लिखित शिकायत मिली है। इसमें जांच की जा रही है। पुलिस इसमें नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
किरण, प्रभारी, थाना पुलिस, सेक्टर-13-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed