{"_id":"9024a0a060e40e7a9762e9ac99918c0d","slug":"seven-accused-on-remand-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात आरोपी तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर पुलिस ने इंटरनेट और सोशल मीडिया के सहारे लोगों को ठगी के गिरोह के
विज्ञापन
मास्टर माइंड समेत सातों सदस्यों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस
इस दौरान सातों से कई विषयों पर पूछताछ करेगी।
सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया के सहारे लोगों को ठगने के माइंड नरेश समेत प्रेम कुमार, मीना, पुंडरी की उर्मिला, पनौड़ी निवासी बीरमती, हांसी रोड निवासी संतोष और पानीपत के सौदापुर निवासी उमा को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सातों को तीन दिन के रिमांड पर देने की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को तीनों को तीन दिन के रिमांड पर दे दिया।
विदित है कि फतेहाबाद निवासी गुरजिंदर ने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ बातचीत करनी शुरू कर दी। उक्त महिला ने खुद को सेक्टर-13-17 पानीपत निवासी बताया और उसको मिलने के लिए पानीपत बुला लिया। गुरजिंदर गत दिनों पानीपत उससे मिलने आया तो उक्त महिला समेत उसके कई साथियों ने उसको बंधक बना लिया और 10 लाख रुपये की मांग की। उनमें तीन लाख रुपये में बात तय हो गई।
गुरजिंदर ने अपने दोस्तों को पैसों का प्रबंध करने की कही। इसी बीच उसके दोस्तों ने हजकां नेता संजय कादियान के सहयोग से काबू कर लिया और सेक्टर-छह चौकी पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मास्टर माइंड इसराना के बांध गांव निवासी नरेश और करनाल के पढ़ाना निवासी प्रेम कुमार और मीना, पुंडरी निवासी उर्मिला, पनोड़ी निवासी बीरमती और हांसी रोड निवासी संतोष और सौदापुर पानीपत निवासी उमा को गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर-छह चौकी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस इस मामले की गहनता के साथ पूछताछ करने में लगी है।