{"_id":"680560b8979648f96f0cdb3a","slug":"servant-missing-with-lakhs-of-rupees-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135653-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नौकर लाखों की रकम के साथ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नौकर लाखों की रकम के साथ लापता
विज्ञापन
पानीपत। गुजरात निवासी एक आलू व्यापारी का नौकर साढ़े 31 लाख रुपये की पेमेंट लेकर लापता हो गया। कारोबारी का कहना है कि आखिरी बार जब उससे बात तो उसने पानीपत बस स्टैंड पर होने की बात कही थी। जिसके बाद से ही उसका नंबर बंद आ रहा है। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुजरात के अहमदाबाद निवासी मुकेश चतुर भाई पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका हरियाणा में आलू का कारोबार है। उसके पास राजेंद्र निवासी महसाना गुजरात डेढ़ साल से काम करता था।
शुक्रवार को वह हिसार व अन्य पांच अलग-अलग जगह से पेमेंट के 31 लाख 50 हजार रुपये पेमेंट लेकर आ रहा था। दोपहर को करीब एक बजे उसने फोन किया कि वह पानीपत नया बस स्टैंड पर पहुंच गया है। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ देर बात उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। जिस कारण उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। कारोबारी को शक है कि नौकर अपने किसी अन्य साथी के मिलकर पेमेंट लेकर भाग गया है। पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।