{"_id":"60ba7f6e8ebc3e7fee776a2c","slug":"sero-survey-will-be-done-for-the-third-time-to-know-the-speed-of-infection-panipat-news-knl721211106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को मिले 18 केस, पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत पर आया, संक्रमण की रफ्तार जानने के लिए होगा सीरो सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को मिले 18 केस, पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत पर आया, संक्रमण की रफ्तार जानने के लिए होगा सीरो सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला तेजी से कोरोना की दूसरी लहर से पार पाने की कोशिश कर रहा है। पॉजिटिविटी रेट पर 6.88 पर आ गया है, लेकिन संक्रमण से हो रही मौत पर ब्रेक नहीं लग रहा। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग फिर सीरो सर्वे भी करेगा। यह तीसरा सीरो सर्वे होगा। इससे ये जाना जाएगा कि कोरोना की कितने लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है। इसके लिए 16 टीमों का गठन भी किया जा चुका है। ये सर्वे कब शुरू होगा, इसकी प्लानिंग बनाई जा रही है। इससे पहले 2020 में दो बार ये सर्वे हो चुका है। उसमें ये सामने आया था कि जिले में 23 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है। ये कोरोना का शिकार होकर स्वयं ठीक हो चुके हैं।
उधर, शुक्रवार को दो और लोगों की कोरोना से मौत हो गई जबकि दूसरी लहर में अब तक के सबसे कम 18 नए संक्रमित केस सामने आए। कोरोना से अब तक 476 लोगों की मौत हो चुकी है। जन सेवा दल ने शिवपुरी में दोनों कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया। कोरोना के कुल रोगियों की संख्या 30914 हो चुकी है। अब सिविल अस्पताल में रोज औसतन 1650 लोगों की जांच की जा रही है। विभाग की ओर से सैंपलिंग की अधिक ध्यान दिया जा रहा है। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले 18 रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है जबकि 98 लोगों ने कोरोना पर जीत हासिल की है।
क्या है सीरो सर्वे
सर्वे से यह पता लगाया जाएगा कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। यानी कितने प्रतिशत लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है। इससे उनके शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
वेंटिलेटर व बेड की स्थिति
जिले में अब 52 वेंटिलेटर में से महज 10 पर ही कोरोना के रोगी हैं। 150 आईसीयू बेड में से 12 कोरोना रोगी हैं, जबकि 84 आईसीयू बेड खाली हैं। जिले में 720 से अधिक ऑक्सीजन बेड खाली हैं। अब कोरोना के महज एक प्रतिशत रोगी ही अस्पताल में दाखिल हो रहे हैं, जबकि 99 प्रतिशत रोगी घरों में आइसोलेट हैं। 95 गांवों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड खाली हैं, किसी भी आइसोलेशन वार्ड में कोई मरीज दाखिल नहीं है।
कोरोना मीटर-
जिले में कुल केस- 30914
जिले मे कोरोना से अब तक ठीक हुए- 29933
जिले में अब तक कोरोना से मौत- 476
जिले में अब तक कोरोना के एक्टिव केस- 397
- शुक्रवार को नए मिले केस- 18
- शुक्रवार को कोरोना से ठीक हुए लोग- 98
- शुक्रवार को कोरोना से मौत- 2
जिले में दोबारा सीरो सर्वे होगा। इसकी प्लानिंग की जा रही है। इससे ये पता चलेगा कि संक्रमण की रफ्तार क्या है। इसके लिए टीमें बनाई जा रही हैं। कोरोना के केस में कमी आई है ये सुखद है। विभाग की ओर से टेस्टिंग व वैक्सीनेशन पर जोर दे रहे हैं। टेस्टिंग पहले के मुकाबले अधिक की जा रही है। अस्पताल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो मरीजों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करें। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में रहें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। कोरोना का खतरा अब तक टला नहीं है इसलिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।