फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Senior Congress leader Ramesh Chand Puhal honored

Panipat News: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चंद पुहाल को किया सम्मानित

Sat, 04 Oct 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader Ramesh Chand Puhal honored
कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेता रमेश चंद पुहाल को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष रमेश मलिक। कांग्रे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। लाल बत्ती स्थित कांग्रेस भवन में जिला स्तरीय बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक व पानीपत ग्रामीण हलके से पूर्व प्रत्याशी सचिन कुंडू सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चंद पुहाल को खादी वस्त्र, खादी की माला व तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और दशकों से कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा व सेवा भाव से काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भविष्य में इसी तरह से सम्मानित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पानीपत जिला के सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके बहुत जल्द ही कांग्रेस का बूथ ब्लाक, हलका व जिला स्तर पर मजबूत संगठन बनाया जाएगा। जिसमें पार्टी के सभी निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता खुशीराम जागलान, डाॅ. ओमवीर पंवार, दीपक खटखड़, मौहकम छौक्कर, एडवोकेट रमेश अत्री, ओबीसी सैल के जिला संयोजक सुभाष तंवर, एससी विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सतपाल वाल्मीकि व शहरी जिला अध्यक्ष नरेंद्र भिवान व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रियांश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed