फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sena bharti will start from 30

30 अक्तूबर से होगी शुरू

Tue, 27 Oct 2015 12:33 AM IST
buero panipat
buero panipat Updated Tue, 27 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खुली भर्ती में शामिल होंगे 29 हजार उम्मीदवार  
विज्ञापन

30 अक्तूबर से होगी शुरू
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में 30 अक्तूबर से शुरू होने वाली खुली भर्ती में पानीपत सहित रोहतक, सोनीपत एवं झज्जर के करीब 29 हजार अभ्यर्थी दौड़ेंगे। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक ने भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली है। भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल केएस भाटी ने सोमवार को शिवाजी स्टेडियम स्थित मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भर्ती में पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई है। योग्यता के आधार पर ही युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती रैली में करीब 29 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें से पानीपत जिला के करीब 5200 युवाओं ने आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का साफ प्रिंट आउट निकालकर आएं। उस पर लिखा बारकोर्ड साफ दिखाई देना चाहिए। तकनीकी खराबी के चलते कुछ आवेदनों पर गलत तिथि अंकित हो गई है। ऐसे में अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अलग-अलग जिलों के लिए निर्धारित तिथि को ही आएं। भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए स्टेडियम में सीसीटीवी  कैमरे लगाए जाएंगे। सारा कार्य कंप्यूटरीकृत होगा। आवेदकों के अंगूठे के  निशान भी लिए जाएंगे और उनके बारकोड को स्केन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा  कि जो भी आवेदक भर्ती में भाग-दौड़ के लिए नशे का इस्तेमाल करेगा, उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। अगर किसी अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में गलत तिथि अंकित है तो वह संबंधित तहसील के लिए निर्धारित दिन को भर्ती के लिए आ सकता  है।   


इस तरह होगी भर्ती
कर्नल भाटी ने बताया कि भर्ती रैली में 30 अक्तूबर को रोहतक जिले की महम एवं सांपला, 31 अक्तूबर को कलानौर एवं रोहतक, एक नवंबर को पानीपत जिले की सभी तहसीलों, दो नवंबर को झज्जर जिले के बेरी एवं झज्जर तथा तीन नवंबर को बहादुरगढ़ एवं मातनहेल तहसील के लिए भर्ती रैली होगी। चार नवंबर को सोनीपत की गोहाना एवं खरखौदा तहसील, पांच नवंबर को सोनीपत एवं गन्नौर तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसी दिन रक्षा सेवा कोर के लिए भी भर्ती प्रक्रिया होगी। छह नवंबर का दिन रैली के लिए रिजर्व रखा गया है। छह एवं सात नवंबर को अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed