फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seeing the substandard material in the construction, the MLA got angry, said - cancel the tender

निर्माण में घटिया माल देख भड़के विधायक, बोले- टेंडर रद्द करो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seeing the substandard material in the construction, the MLA got angry, said - cancel the tender
पानीपत। विधायक प्रमोद विज को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करती हुई पार्षद चंचल डाबर व अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर 22 के गुरुनानकपुरा में शनिवार को विकास कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे शहरी विधायक ने स्कूल में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे सरकारी स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल होता मिला। स्कूल की दीवारें अव्वल की जगह लाल पेटी की ईंटों से बनाई जा रही थी। पिलर में भी कंक्रीट घटिया स्तर की मिली। इससे पिलर टेढ़े-मेढ़े हो रहे थे। यह देख शहरी विधायक भड़क गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम इंजीनियरों को भी फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से संबंधित टेंडर को रद्द करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड 22 के इस स्कूल के निर्माण में शहरी विधायक ने करीब 70 लाख रुपये की ग्रांट दिलवाई थी। इसके अलावा शिक्षा विभाग की तरफ से भी करीब 30 से 40 लाख रुपये का बजट दिया जाना बताया गया है। इसमें दो ठेकेदारों को अलग-अलग काम दिए गए थे। निगम की तरफ से स्ट्रक्चर निर्माण, कंक्रीट इत्यादि शामिल था जबकि शिक्षा विभाग को ईंटों का काम करवाना था। मौके पर दोनों ही काम निम्न स्तर के पाए गए। इसके बाद से निगम अधिकारियों समेत ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस स्कूल निर्माण के दौरान 18 अक्तूबर 2021 की रात को इसका भरत मिट़्टी की जगह गंदगी व सिल्ट से किया जा रहा था। मौके पर पार्षद ने इसका विरोध करते हुए काम भी रुकवाया। इस खबर को ‘अमर उजाला’ ने अपने 19 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित भी किया था। इसके बाद निगम अधिकारियों ने अगले दिन जेसीबी मशीन चलवाकर इस गंदगी को निकलवा और इसकी जगह मिट्टी डलवाई गई। वहीं, वार्ड नंबर एक के अंतर्गत आने वाले एक पार्क निर्माण में भी संबंधित कंपनी पर गड़बड़झाले के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका किया शिलान्यास
वार्ड नंबर 22 के गुरुनानकपुरा में शहरी विधायक ने तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इनकी कुल लागत 70 लाख है जिनकी समयावधि तीन माह है। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त आरके सिंह, पार्षद चंचल डावर समेत वार्ड निवासी मौजूद रहे। इसी दौरा वार्ड के लोगों ने शहरी विधायक से स्कूल में घटिया मटेरियल लगाने की शिकायत की थी।
पहले भी रुकवाया था काम
स्कूल में पहले भी भरत की जगह गंदगी डाली जा रही थी। रात को मौके पर जाकर काम भी रुकवाया गया था। वार्ड के किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। चंचल डावर, पार्षद, वार्ड नंबर 22
नियमानुसार करेंगे कार्रवाई
मौके पर विधायक समेत निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कुछ तकनीकी खामियां मिली है। इसे लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। इस मामले में एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
जो कमी होगी करवाएंगे दुरुस्त
स्कूल निर्माण में ईंटों का काम दूसरे ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। अगर इस काम में कोई कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा। वहीं, मिट्टी की जगह गंदगी से भरत करवाने का मामला संज्ञान में नहीं है। -जोगेंद्र चहल, सत्यम कंस्ट्रक्शन कंपनी।

संज्ञान में नहीं मामला
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई काम ऐसा हुआ है तो उसके खिलाफ निगम एक्शन लेगा। मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी की जाएगी।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम।
करवाएंगे जांच- डीईईओ
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ मामला है तो इसकी जांच करवाएंगे। जांच में सेंपलिंग तक करवाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।
बृजमोहन गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी।
रद्द होगा टेंडर
वार्ड के लोगों ने शिकायत दी तो इसका औचक निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री की क्वालिटी चेक की तो तय मानकों से नीचे मिली। जिसके बाद मौके पर ही टेंडर को रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। शहर की जनता के साथ धोखा नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी विकास कार्य का निर्माण घटिया मटेरियल से नहीं होने देंगे। -प्रमोद विज, शहरी विधायक पानीपत।

पानीपत।  19 अक्तूबर को प्रकाशित खबर।

पानीपत। 19 अक्तूबर को प्रकाशित खबर।- फोटो : Panipat

पानीपत। वार्ड नंबर-22 कच्चे कैंप में बन रहे राजकीय उच्च विद्यालय में  औचक निरीक्षण करने पहुंचे विध?

पानीपत। वार्ड नंबर-22 कच्चे कैंप में बन रहे राजकीय उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचे विध?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed