फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Security oath administered to employees and security personnel

Panipat News: कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को दिलाई सुरक्षा शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Security oath administered to employees and security personnel
मतलौडा। रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पानीपत द्वारा 13 दिसंबर को सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया था। रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। एमएल डहरिया ने सभी से रिफाइनरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एमएल डाहरिया ने सुरक्षा उल्लंघनों के प्रति शून्य-सहनशीलता की नीति अपनाने और एक सहभागी एवं सहयोगात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने रिफाइनरी की सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम और एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरों जैसे उन्नत तकनीकी उपकरणों के महत्व को बताया।
विज्ञापन


रिफाइनरी ने आधुनिक हथियारों, गोला-बारूद और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी आयोजित की। प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में उपयोग किए जाने वाले नवीनतम उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। व्यावहारिक दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अपनी विशेष स्निफर डॉग टीम के साथ एक विस्फोटक पहचान ड्रिल का प्रदर्शन किया। इसमें सतर्कता और प्रतिक्रिया क्षमताओं को दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed