फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sector-25's ultra modern fire station will be equipped with hydraulic system

Panipat News: हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस होगा सेक्टर-25 का अल्ट्रा मॉडर्न फायर स्टेशन

Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sector-25's ultra modern fire station will be equipped with hydraulic system
फायर टेंडर। संवाद
पानीपत। जिले में तेजी से बढ़ रही बहुमंजिला इमारतों और उनमें आग लगने के संभावित खतरों को देखते हुए सेक्टर-25 में बनने वाले नए फायर स्टेशन को अल्ट्रा मॉडर्न सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म सिस्टम वाली विशेष फायर ब्रिगेड तैनात की जाएगी। इसके लिए दमकल विभाग ने 10 नई गाड़ियों, एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म यूनिट और 35 प्रशिक्षित कर्मचारियों की मांग का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में सेक्टर-13-17, सेक्टर-18, टीडीआई सिटी और असंध रोड सहित कई क्षेत्रों में 10 से 12 मंजिला इमारतों का निर्माण हो चुका है। कई अन्य बहुमंजिला इमारतों का निर्माण भी चल रहा है। बावजूद इसके दमकल विभाग के पास अभी ऐसी कोई आधुनिक व्यवस्था नहीं है, जिससे ऊंची इमारतों में लगने वाली आग पर प्रभावी ढंग से काबू पाया जा सके। वर्तमान में विभाग को दो मंजिल से अधिक ऊंचाई पर आग बुझाने के लिए सीमित संसाधनों और सीढ़ियों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी वजह से सेक्टर-25 में विकसित किए जा रहे फायर स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना बनाई गई है। प्रस्ताव में हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म युक्त विशेष वाहन के साथ अन्य आधुनिक अग्निशमन वाहनों और अतिरिक्त स्टाफ की मांग की गई है। मुख्यालय स्तर पर प्रस्ताव पर विचार के बाद वाहनों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक ने भी उठाया मुद्दा

शहरी विधायक प्रमोद विज भी जिले को हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने इस संबंध में शासन को पत्र लिखकर मांग की थी। विधायक के पत्र का हवाला देते हुए दमकल विभाग ने भी अपनी मांग को आगे बढ़ाया है।


प्रस्ताव में शामिल प्रमुख मांगें
हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म (32 या 42 मीटर) : 1
12 हजार लीटर क्षमता वाले वाटर बाउजर : 4

4500 लीटर क्षमता वाले फोम टेंडर : 3

2000 लीटर क्षमता वाले मिनी वाटर टेंडर : 2

प्रशिक्षित कर्मचारी : 35

मुख्यालय को नई अग्निशमन गाड़ियों, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन और 35 कर्मचारियों की मांग का प्रस्ताव भेजा गया है। उद्देश्य सेक्टर-25 फायर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर जिले की अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। -गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed