{"_id":"62154404350559597a263d89","slug":"second-accused-of-tanker-theft-arrested-20-thousand-rupees-recovered-panipat-news-knl998328168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। समालखा में अक्तूबर 2021 में पानी का टैंकर चोरी करने के दूसरे आरोपी को भी सीआईए थ्री ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया। इस दौरान आरोपी से 20 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि समालखा में लजीज होटल के पास से पानी का टैंकर चोरी करने के दूसरे आरोपी गांव पिचौलिया, करनाल निवासी बलजीत को उनकी टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान उससे 20 हजार रुपये की राशि बरामद की गई है। आरोपी बलजीत को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले उनकी टीम शनिवार को गांव पिचौलिया के ही अनिल उर्फ काकू को करनाल जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई थी।
अनिल ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अक्तूबर 2021 में समालखा के पास से एक पानी का टैंकर चोरी किया था। उन्होंने टैंकर को एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया था। दोनों ने 90-90 हजार रुपये बांट लिए थे। इनमें से उन्होंने 1.20 लाख रुपये खर्च कर दिए। इनसे पुलिस ने 60 हजार रुपये बरामद किए हैं।