फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD PG College won district level road safety quiz competition

Panipat News: एसडी पीजी कॉलेज ने जीती जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
SD PG College won district level road safety quiz competition

विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस विभाग द्वारा बुधवार को एसडी पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खंड स्तर पर उत्कृष्ट टीमों ने भाग लिया। कॉलेज वर्ग में एसडी पीजी कालेज ने जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता में 23 टीमों में 69 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी में यातायात से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि सड़क हादसे चिंताजनक हैं। कोरोना सबसे भयानक था, लेकिन सड़क हादसों में उससे अधिक मौत हो रही हैं। हमें सड़क हादसों को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। हमें विदेश की तरह यातायात नियमों को लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करीब 1.62 लाख बच्चों ने भाग लिया। यानी इतने ही परिवार इसमें जागरूक हुए हैं।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि अजीत सिंह शेखावत एसपी पानीपत ने कहा कि ड्राइविंग की समझ के अभाव और यातायात नियमों की निरंतर अवहेलना ने सड़कों को बेहद असुरक्षित बना दिया है। यह कोई कम आश्चर्य की बात नहीं है कि मोटर वाहन चालकों, पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और यहां तक कि यातायात पुलिस कर्मियों को भी यातायात के नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है। जिले में हर साल करीब 250 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है। इनमें अधिकतर युवा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि वाहनों की बढ़ती संख्या ने सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दे को प्रासंगिक बना दिया है। अब सड़क पर चलने वाले हर इंसान की जान को बचाना और संजोना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने भी विचार रखे। संचालन बाबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास चहल ने किया। इस मौके पर यातायात समन्वयक एसआई कर्मबीर, डॉ. पवन कुमार, आशीष गर्ग, प्रो. विशाल गर्ग, प्रो. हिमानी नारंग, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. मुकेश पुनिया, शशी मोहन गुप्ता दीपक मित्तल व चिराग सिंगला मौजूद रहे।



ये रहे परिणाम
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेवल-1 (कक्षा 3 से 5) में लिटिल एंजेल प्रोग्रेसिव स्कूल बांध ने प्रथम, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत ने द्वितीय और जीपीएस जलपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) में बीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतलौडा ने प्रथम, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल समालखा ने द्वितीय और बाल विकास मॉडल टाउन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेवल-3 (कक्षा 9 से 12) में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल निजामपुर ने प्रथम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल इसराना ने दूसरा और राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोयला कलां ने तृतीय स्थान हासिल किया । लेवल-4 (कॉलेज लेवल) में एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने प्रथम, आर्य आदर्श गर्ल्स कॉलेज मतलौडा ने दूसरा और पाईट कॉलेज समालखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पानीपत, समालखा, मतलौडा, इसराना और बापौली खंड के लेवल-एक से चार की विजेता टीमों ने भाग लिया। मंच संचालन और क्विज मास्टर की भूमिका डॉ. राकेश गर्ग और डॉ. दीपिका अरोड़ा मदान ने निभाई। डॉ. अमिता रानी, प्रियंका, डॉ. कृष्ण देव शास्त्री, डॉ. संतोष कुमारी, मुकेश चंद्र, रिया मिगलानी और प्रियंका भुक्कर निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed