फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College's promising students dominate MSC exam

Panipat News: एमएससी की परीक्षा में छाए एसडी कॉलेज के होनहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
SD College's promising students dominate MSC exam
कुरुक्षेत्र विवि की एमएससी रसायन शास्त्र तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में निखिल ने 316 अंक हासिल कर पहला और यश ने 280 अंक के साथ पाया दूसरा स्थान पाया
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेधा सूची के तीसरे, पांचवें, छठे और आठवें स्थान के लिए बनाई जगह
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के पांच होनहारों ने एमएससी रसायन शास्त्र-तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेधा सूची में जगह बनाई है । इन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेधा सूची में प्रथम दो स्थानों के साथ पांचवें, छठे और आठवें स्थान पर भी कब्जा जमाया है। इस सूची में छात्र निखिल ने 316 अंक के साथ प्रथम, यश ने 280 अंक के साथ दूसमे, दीक्षा ने 276 अंक के साथ पांचवां, पूनम ने 275 अंक के साथ छठा और मंजू ने 270 अंक के साथ आठवां स्थान हासिल किया है। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डाॅ. अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में होनहारों को सम्मानित किया।

प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि निखिल, यश, दीक्षा, पूनम और मंजू की उपलब्धि ने कॉलेज ही नहीं बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन समिति जरूरतमंद विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग करती है। कॉलेज में किताबी ज्ञान के साथ नैतिक व व्यावहारिक शिक्षा पर भी जोर दिया जाता है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज में एमएससी रसायन शास्त्र कोर्स को लेकर कॉलेज प्रबंधकारिणी शुरू से ही प्रयासरत और सकारात्मक रही है। एमएससी केमिस्ट्री के विद्यार्थियों ने भी कॉलेज के इस फैसले को अपनी मेहनत और बेहतर परिणामों के बल पर सार्थक साबित किया है। निखिल, यश, दीक्षा, पूनम और मंजू ने मेहनत और लगन के बल पर विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर कॉलेज का मान बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और प्राध्यापकों को दिया। प्राचार्या ने रसायन स्नातकोत्तर विभाग से डॉ. प्रोमिला, प्रो. शिवी, प्रो. भाविका, प्रो. कीर्ति और प्रो. प्रियंका के कॉलेज में बेहतर अध्यापन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed