फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sd college in final

एसडी कॉलेज पहुंचा फाइनल में

Thu, 08 Oct 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 08 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
एसडी पीजी कॉलेज आर्य पीजी कॉलेज को जोनल इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में पांच विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंच गया। कॉलेज प्रबंधन समिति व प्राचार्य ने टीम को शानदार जीत पर बधाई दी है।
विज्ञापन

करनाल जोन की इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। एक पूल से एसडी पीजी कॉलेज व दूसरे से आर्य पीजी कॉलेज की टीम मुकाबले में पहुंची। आर्य पीजी कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम ने 144 रन बनाए। एसडी पीजी कॉलेज के खिलाड़ी निशांत ने जोरदार गेंदबाजी की और छह ओवर में मात्र 25 रन देकर पांच विकेट झटके। एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते बल्लेबाजी शुरू की। एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने मात्र पांच विकेट खोकर आसानी के साथ लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। ऑल राउंडर निशांत ने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 27 रन का स्कोर खड़ा किया और सचिन ने नाबाद 30 बनाने के साथ छह विकेट के लिए 70 रनों में साझेदारी की। रितेश ने 31 व रवि कुमार ने25 रन बनाए। निशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दयाल सिंह कॉलेज करनाल के साथ 10 अक्तूबर को खेला जाएगा। कॉलेज प्रबंध कमेटी के प्रधान दिनेश गोयल व प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच शुरू कराया। इस मौके पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक बिजेंद्र देशवाल, रॉयल क्रिकेट एकेडमी के कोच वीरेंद्र लठवाल व डॉ. एसके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed