फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   screwdriver, murder, woman's, stomach

महिला के पेट में पेचकस घोपकर हत्या

Sat, 04 Jan 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 04 Jan 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
screwdriver, murder, woman's, stomach
पानीपत थर्मल के नजदीक कुछ लोगों ने एक महिला की गला घोटने के बाद पेट में पेंचकस घोंपकर हत्या कर दी, जबकि नौल्था में हत्या कर युवक के शव को रजाई में लपेटकर एक खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया।
विज्ञापन


शनिवार को अलग-अलग जगहों पर दो हत्याओं के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने महिला की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन युवक की हत्या की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


महिला से दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के रॉ वाटर पंप हाउस के सामने एक महिला का शव देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थर्मल चौकी प्रभारी राममेहर सिंह ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियाें को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना मतलौडा प्रभारी नरसिंह एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की गर्दन दबाकर और पेट में पेंचकस घोंपकर हत्या की गई है।

पुलिस ने एफएसएल टीम के नमूने लेने के बाद शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

टेंपो की चाबी बनी रहस्य
महिला के शव के पास एक टेंपो की चाबी मिली है। पुलिस के लिए यह चाबी सुराग का काम कर सकती है। पुलिस का मानना है कि यह चाबी हत्यारोपियों की हो सकती है और शव को फेंकते समय गिर गई होगी।

उधर, आसपास के लोगों का कहना है कि महिला से दुराचार की कोशिश के दौरान झड़प में चाबी गिर गई हो सकती है। पुलिस के मुताबिक महिला ने जामुनी रंग का सूट, लाल रंग की जर्सी और हरे रंग की शॉल ओढ़ रखी थी।

पुलिस ने शिनाख्त का किया प्रयास
पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया। ग्राम पंचायतों के सरपंचों और मौजिज लोगों को भी इत्तलाह दी। सुबह से शिनाख्त के लिए जुटी पुलिस को शाम तक सफलता नहीं मिल सकी और शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

नवंबर माह में भी मिला था शव
थर्मल और उसके आसपास खड़ी घास व सुनसान क्षेत्र में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। 22 नवंबर को खुखराना के पास एक महिला का शव मिला था। उसमें महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी।

उस महिला के शव की शिनाख्त आज तक नहीं हो सकी। पुलिस इस वारदात को अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि शनिवार को एक और महिला का शव मिल गया।


कोट
थर्मल के पास एक महिला का शव मिला है। महिला की गला दबाकर और फिर पेट में पेंचकस घोपकर हत्या की गई है। मृतक महिला की उम्र 28-30 साल है। फिलहाल दुराचार के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

-नरसिंह, प्रभारी, थाना मतलौडा


घर से फैक्ट्री गया था युवक
इसराना के गांव नौल्था में शनिवार को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच गेंद एक मैदान में चली गई। वे बाल उठाने गए तो वहां पर रजाई में लिपटा युवक का शव दिखाई दिया। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

परिजनों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। महाबीर निवासी नौल्था ने बताया कि उसका भाई अमित गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करता था।

वह शुक्रवार को दोपहर बाद करीब चार बजे घर से मोटरसाइकिल पर फैक्ट्री के लिए निकला था, लेकिन शनिवार की सुबह घर वापस नहीं आया।

उसकी मोटरसाइकिल कूडे़ के ढेर में मिली। अमित को काफी चोट लगी है। उन्होंने बताया कि आशंका जताई कि अमित करने के बाद शव यहां पर फेंक दिया गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed