{"_id":"62c9e55067556d3fad0ddcf6","slug":"scooty-rider-welder-collided-with-unknown-vehicle-dies-panipat-news-knl114147659","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार वेल्डर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार वेल्डर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हेरिटेज स्कूल के पास शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे एक्टिवा सवार वेल्डर को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वेल्डर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाकर कार्रवाई शुरू की। वहीं शनिवार को तहसील कैंप थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डिकाडला निवासी रविंद्र ने बताया कि उसका भाई भूपेंद्र (38) पुत्र चांदराम पानीपत के तहसील कैंप स्थित विकास नगर में किराए के मकान में रहता था। उसकी रिफाइनरी रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। वह शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे दुकान से घर लौट रहा था। जब वह हेरिटेज स्कूल के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भूपेंद्र के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। भूपेंद्र ने हादसे से महज 10 मिनट पहले ही अपनी पत्नी को फोन कर घर लौटने की सूचना दी थी।