{"_id":"65c40a64b9112a551d0344d4","slug":"scooty-rider-dies-due-to-collision-with-truck-panipat-news-c-244-1-pnp1003-113315-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी बाईपास पर बतरा कॉलोनी के सामने एक ट्रक ने बड़े भाई के सामने स्कूटी सवार छोटे भाई को टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। इस दौरानर आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़े भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि वो पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक है। उसका भाई नवीन (24) भी उनके साथ ही काम करता था। मंगलवार रात वो दोनों पानीपत में बाजार से खरीदारी के बाद अर्जुन नगर स्थित अपने मकान पर लौट रहे थे। वह अपनी मोटरसाइकिल पर था जबकि नवीन स्कूटी पर आगे चल रहा था। रिफाइनरी बाईपास पर बतरा कॉलोनी के सामने पुल पर चढ़ते वक्त ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसने ट्रक का नंबर नोट कर लिया और नवीन को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।