{"_id":"60f085198ebc3e1afd219544","slug":"schools-will-open-from-today-classes-from-9th-to-12th-will-be-held-under-kovid-19-guideline-panipat-news-knl766144120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे स्कूल, कोविड-19 गाइडलाइन के तहत लगेंगी 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे स्कूल, कोविड-19 गाइडलाइन के तहत लगेंगी 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम होने के साथ एक बार फिर से विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने की गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने एसओपी जारी की है कि सभी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश से पहले अभिभावकों की लिखित अनुमति दिखानी होगी। सभी स्कूल सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक खुलेंगे। स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास संयुक्त रूप से जारी रहेंगी।
स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को एक फॉर्म भेजकर अनुमति मांगी गई है। हालांकि अभी तक करीब 40 प्रतिशत अभिभावकों ने ही अनुमति दी है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि 50 प्रतिशत अनुमति मिलने के बाद ही ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। इतना ही नहीं, स्कूल आने वाले अभिभावकों का वैक्सीनेशन होना भी जरूरी है, जिसकी जांच शिक्षक पीटीएम के माध्यम से करेंगे।
23 से खुलेंगे 6वीं से 8वीं के स्कूल
पहले चरण में 16 जुलाई से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोला जा रहा है। शिक्षा अधिकारियों की मानें तो स्थिति सामान्य रहने पर 23 जुलाई से छठी से 8वीं तक के स्कूलों को भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
गेट पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग, साथ में लानी होगी पानी की बोतल
सभी विद्यार्थियों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षाओं में बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाना होगा। विद्यार्थियों को सख्त निर्देश जारी किए गए कि अपना कोई सामान अन्य सहपाठी को न दें और न लें। पानी की बोतल भी घर से ही लाएं।
स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं होंगे विद्यार्थी
किसी भी विद्यार्थी पर स्कूल जाने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा। अगर कोई बच्चा ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई जारी रखना चाहता है तो उसे ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाया जाएगा। स्कूल स्कूलों में ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई के विकल्प खुले रहेंगे।
जिले के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी राजकीय व निजी स्कूल 16 जुलाई से खुल रहे हैं। विद्यार्थियों को अभिभावकों की लिखित अनुमति के साथ स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को मुंह पर मास्क लगाए रखना होगा। कोरोना नियमों की पालना के साथ ही स्कूल खोले जाएंगे।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
एसओपी की गाइडलाइन के साथ ही ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जाएगी। विद्यार्थियों के आने से पहले और स्कूल से जाने के बाद कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बड़ी चुनौती रहेगी। इसलिए तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई हैं।
- बिजेंद्र मान, चेयरमैन, सहोदय स्कूल, पानीपत।