फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School from tomorrow... but rules have to be followed

कल से स्कूल... पर करना होगा नियमों का पालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
School from tomorrow... but rules have to be followed
पानीपत। हरियाणा में चौथी-पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए पहली सितंबर से स्कूल खुल जाएंगे। अभिभावकों की अनुमति के साथ ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। कक्षाएं कोविड मानकों के अनुसार लगाई जाएंगी। हालांकि अभी पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्लास रूम में बैठने की क्षमता के अनुसार ही चौथी से पांचवीं के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

तीस से अधिक बच्चों वाली कक्षा में 50 प्रतिशत को ही एक दिन में बुलाया जाएगा। कक्षा में प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग होंगे। एक डेस्क पर एक ही बच्चा बैठेगा। स्कूल में बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिलेगा। पानी की बोतल भी घर से ही साथ लानी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश द्वार पर ही बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान जांचा जाए। तय मानकों से अधिक तापमान होने पर बच्चों को वापस घर भेज दें। स्कूलों को सैनिटाइजेशन करवाएं और दो गज की दूरी व मास्क आदि पहनने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

स्कूलों का भी करना होगा सैनिटाइजेशन
हरियाणा सरकार ने कक्षा 6 से 8 की ऑफलाइन क्लास शुरू करने के लिए 23 जुलाई को मंजूरी दी थी। सरकार की ओर से कहा गया है कि स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। इनमें ग्लव्स पहनना, मास्क का प्रयोग, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना शामिल है। इसके अलावा समय-समय पर स्कूलों का भी सेनिटाइजेशन भी कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं अधिकतर अभिभावक
अधिकतर अभिभावक फिलहाल बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं। एक अनुमान के अनुसार करीब 70 प्रतिशत अभिभावक ऐसे हैं जो बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं। इससे पहले कोरोना की पहली लहर के बाद भी स्कूल खोले गए थे लेकिन छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा गया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल के मध्य में सभी स्कूलों में एडवांस में ही ग्रीष्मकालीन छुट्टियां कर दी गई थी।
40 प्रतिशत स्टाफ ने नहीं लगवाई वैक्सीन
शिक्षा विभाग के अनुसार करीब 40 फीसदी स्कूल स्टाफ ऐसा है जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। हालांकि स्कूल प्रमुखों का कहना है कि सभी स्कूल स्टाफ ने वैक्सीन लगवा ली है। शिक्षा विभाग और स्कूल प्रमुखों के अलग-अलग दावों से अभिभावक भी दुविधा में हैं। अभिभावकों का कहना है कि जब पूरे स्टॉफ ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है तो बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।
सितंबर के दूसरे सप्ताह में कक्षाएं शुरू कर सकते हैं सीबीएसई स्कूल
दूूसरी ओर, सीबीएसई स्कूल फिलहाल चौथी व पांचवीं की कक्षाएं लगाने के मूड में नहीं हैं। इन दिनों कंपार्टमेंट की परीक्षाएं जारी हैं जो सितंबर के पहले पखवाड़े के अंत तक जारी रहेगी। सीबीएसई की ओर से भी चौथी-पांचवीं की कक्षाएं लगाने को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। ऐसे में सीबीएसई स्कूल सितंबर के दूसरे सप्ताह में चौथी-पांचवीं की कक्षाएं लगाने पर विचार कर सकते हैं।

कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 1 सितंबर से स्कूलों में चौथी व पांचवीं की कक्षाएं शुरू की जाएगी। शिक्षा निदेशालय इसके निर्देश जारी कर चुका है। स्कूलों में कक्षाएं शुरू करने को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्कूल के गेट पर बच्चे के ऑक्सीजन लेवल की जांच तथा थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। - बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed