फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School clerk duped of Rs 39.25 lakh by promising profits

Panipat News: मुनाफे का लालच दे स्कूल के लिपिक से ठगे 39.25 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
School clerk duped of Rs 39.25 lakh by promising profits
अंबाला। शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर पूर्व सैन्य कर्मी के साथ 39.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई, न मुनाफा मिला और न ही रुपये वापस मिले। छावनी के न्यू दयाल बाग निवासी मोहित की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि वह 2021 में भारतीय सेना से सेवानिवृत हुआ था और मौजूदा समय में वह सपेड़ा के सरकारी स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत है। 29 अगस्त को उसके इंस्टाग्राम पर एक संदेश आया, इसमें एक मोबाइल नंबर था। मोबाइल नंबर पर जब फोन किया गया तो उन्हें बताया गया कि यह रिलायंस सिक्योरिटी का नंबर है, जो उनका रुपया शेयर मार्केट में लगा हुआ है, उसे सुरक्षित करने के लिए वह छोटे-छोटे खाते से शेयर मार्केट में डील करवाते हैं। फोन करने वाले ने बताया कि इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा और अच्छा मुनाफा भी मिलेगा, इसके बाद उन्होंने उनकी बातों में विश्वास करके 24 सितंबर से चार नवंबर तक अलग-अलग खातों में 39 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed