फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Saw the preparations for the Prakash Utsav celebrations

प्रकाश उत्सव समारोह की तैयारी देखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Saw the preparations for the Prakash Utsav celebrations
पानीपत। सैक्टर 13-17 के हैलीपेड स्थल का दौरा कर अधिकारियों से बातचीत करते हुए सांसद संजय भाटिया व अन? - फोटो : Panipat
पानीपत। गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव के समारोह को लेकर वीरवार को सांसद, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर 13-17 के हेलीपैड स्थल का दौरा किया। इस दौरान समारोह को लेकर आपस में विचार-विमर्श भी किया। उपायुक्त सुशील सारवान ने सांसद संजय भाटिया के साथ चर्चा के बाद कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों और अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए प्रस्तावित रूट का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

डीसी सुशील सारवान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में करीब एक लाख संगत के पहुंचने का अनुमान है। इसलिए सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि जो भी दिशा-निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिए जाएंगे, उनका हर हाल में पालन करना होगा। डीसी सुशील सारवान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सप्ताहांत तक जिला मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करेंगे, कोई भी अधिकारी स्टेशन नही छोड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम विरेंद्र ढुल, जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी, ईओ एचएसवीपी अनुपमा मलिक, सीटीएम राजेश सोनी, एमडी शुगर मिल नवदीप सिंह, डीटीओ भारती आदि सहित विभिन्न संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed