फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Saurabh and Suraj became the best YRC volunteers of the camp

Panipat News: सौरभ और सूरज बने कैंप के सर्वश्रेष्ठ वाईआरसी स्वयंसेवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Saurabh and Suraj became the best YRC volunteers of the camp
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। विदाई समारोह में याशिका ने पांच दिवसीय कैंप की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र से नवाजा गया। कैंप में ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर सौरभ और सूरज को सर्वश्रेष्ठ वाईआरसी स्वयंसेवक के खिताब से अलंकृत किया गया। कैंप में विशेष सहयोग के लिए क्विज मास्टर प्रो.अन्नू आहूजा और पीआरओ डॉ. एसके वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विदाई समारोह में आकर्षण का केंद्र ईशा फाउंडेशन से पधारी मुख्य वक्ता गरिमा मलिक, उत्कर्ष और सुनील सागर का कार्यकर्ताओं के साथ किया गया जीवंत संवाद रहा। ‘मिट्टी बचाओ’ जागरूकता अभियान में नई पीढ़ी के नौजवानों से आह्वान किया कि वे धरती के महत्व को पहचाने और इसे और प्रदूषित एवं ख़राब होने से रोकने में अपना दायित्व अदा करें।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी से उप-अधीक्षक एवं शिविर निदेशक विनोद कुमार, रेडक्रॉस प्रवक्ता कला भारद्वाज का स्वागत मुख्य अतिथि एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, कॉलेज में एनएसएस एवं वाईआरसी प्रभारी डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. संतोष कुमारी और डॉ. एसके वर्मा ने तुलसी-रोपित गमले भेंट कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकिता, ईशा, अजय, मनीष और अदिति ने आंकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि समय प्रबंधन, अनुशासन, सामाजिक बोध और उच्च गुणवत्ता एवं ज्ञान से भरपूर रिसोर्स पर्सन्स ने इस कैंप में आकर उनके व्यक्तित्व को पूरी तरह बदल दिया है। राजकीय महाविद्यालय पानीपत से डॉ. दलजीत सिंह, आईबी कॉलेज से प्रो. सोनिया और आर्य कॉलेज से प्रो. अंजू शर्मा ने कैंप को बेहद कामयाब और फायदेमंद बताया। सभी ने इस कैंप के आयोजन और क्रियान्वन को अनूठा और सिखाने वाला बताया।

पांच दिवसीय कैंप में मेजबान एसडी कॉलेज के साथ, आर्य कॉलेज, आईबी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय पानीपत, राजकीय महाविद्यालय इसराना, राजकीय महाविद्यालय बापौली, राजकीय महाविद्यालय मतलौडा, वैश्य कन्या महाविद्यालय समालखा, गांधी आदर्श कॉलेज समालखा, चौधरी देवीलाल मैमोरियल कॉलेज सिवाह और पाईट समालखा से 110 एनएसएस कार्यकर्ताओं और उनके काउंसलर्स ने भाग लिया।
परिणाम इस प्रकार रहे-
भाषण प्रतियोगिता-
प्रथम ईशा पाईट समालखा
द्वितीय याशिका एसडी पीजी कॉलेज पानीपत
तृतीय ट्विंकल वैश कन्या महाविधालय समालखा
गायन प्रतियोगिता-
प्रथम सुप्रिया एसडी पीजी कॉलेज पानीपत
द्वितीय आयशा आईबी पीजी कॉलेज पानीपत
तृतीय ज्योति राजकीय महाविधालय बापौली
एकल नृत्य प्रतियोगिता-
प्रथम ख़ुशी एसडी पीजी कॉलेज पानीपत
द्वितीय गौरव पाईट समालखा
ख़ुशी आर्य पीजी कॉलेज पानीपत
तृतीय साक्षी राजकीय महाविधालय बापौली
ग्रुप डांस प्रतियोगिता-
प्रथम एसडी पीजी कॉलेज पानीपत
द्वितीय राजकीय महाविधालय बापौली
तृतीय राजकीय महिला महाविधालय मतलौडा
क्विज प्रतियोगिता-
प्रथम एसडी पीजी कॉलेज पानीपत
द्वितीय देशबन्धु गुप्ता राजकीय महाविधालय पानीपत
तृतीय आईबी पीजी कॉलेज पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed