फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Satguru Mata reached Special Need Pandal to bless the disabled devotees.

Panipat News: दिव्यांग श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने स्पेशल नीड पंडाल पहुंचीं सतगुरु माता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Satguru Mata reached Special Need Pandal to bless the disabled devotees.
समालखा। वार्षिक निरंकारी संत समागम में रविवार को करीब 700 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने पहुंच निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल नीड (विशेष आवश्यकता) के नाम से विशाल पंडाल बनाया गया है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने पंडाल में पहुंचकर उनको आशीर्वाद दिया। दिव्यांग श्रद्धालुओं को पंडाल से लाने-ले जाने के लिए गाड़ियों की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें स्टिक्स, व्हील चेयर, मेडिकल सुविधाएं, मान्य चिकित्सक आदि की सुविधा दी जा रही हैं। इनके रहने व खाने पीने उनकी साफ सफाई सभी का ध्यान रखने के लिए सेवादार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2001 में बाबा हरदेव सिंह महाराज ने दिव्यांग श्रद्धालुओं की यह सेवा शुरू की थी।
विज्ञापन

मुम्बई से आए देवीदास श्रावण दामोदर ने बताया कि वह 1990 से मिशन के साथ जुड़े हैं। एक बहन ने उन्हें इसका रास्ता दिखाया था। उसने एक सड़क हादसे में बांयी टांग गंवा दी थी। वह हर वर्ष यहां पर आकर सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पटियाला से आए संजू कुमार पोलियोग्रस्त हैं। वे 50वें समागम के दौरान मिशन के साथ जुड़े थे। उनकी बहन ने उन्हें निरंकारी मिशन के साथ जोड़ा था। पहले बैसाखी से चलता था, अब मिशन ने सहयोग करते हुए राजस्थान में उनका ऑपरेशन कराया है। जिससे उन्हें अब बैसाखी की आवश्यकता नहीं है। यह सब माता के आशीर्वाद से हुआ है। संजू ने बताया कि सतगुरु माता के आशीर्वाद से उसने मिशन के लिए गीत भी लिखे हैं। जयपुर से आई तीर्थो देवी ने बताया कि उनकी कमर में दिक्कत है और उनसे उठा नहीं जाता है। सतगुरु माता उनको पास आकर आशीर्वाद दिया है। वह आशीर्वाद पाकर धन्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed