फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sandh Road underpass was not built and the solution of evacuation could not be done

असंध रोड अंडरपास बना नहीं और न हो पाया निकासी का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sandh Road underpass was not built and the solution of evacuation could not be done
लीड
विज्ञापन

फोटो-5 से 13
गंदगी से अटे पड़े नाले, अभियान-4
न बना नया अंडरपास और न हो पाया निकासी का समाधान
- एक साइड का नाला लेवल से ऊपर, दूसरी साइड का बंद, हर साल जलभराव से जूझते हैं लोग
- नालों में जमा गंदगी और सिल्ट, कैसे होगी निकासी, शहरवासी और मार्केट के लोग परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। असंध रोड पर नया अंडरपास बनना प्रस्तावित है लेकिन अभी तक न तो इसके निर्माण का काम शुरू हो पाया है और न ही इसकी निकासी व्यवस्था पर निगम ने काम शुरू किया है। इस अडंरपास के साथ लगते नालों के लेवल ज्यादा ऊपर हैं। वहीं दूसरी ओर के नाले मिट्टी और गंदगी से जाम होकर बंद पड़े हैं। जो नाला चालू हैं इनकी सफाई नहीं हो पा रही है। इसलिए हर साल यहां बारिश के मौसम में जलभराव से स्थानीय लोग जूझते हैं। इससे असंध रोड मार्केट के दुकानदार भी परेशान हैं।
अमर उजाला ने गंदगी से अटे पड़े नालों की सफाई के अभियान के तहत शनिवार को मौके का जायजा किया और स्थानीय दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से इस समस्या से परेशान हैं। आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जब यहां पानी भरता है तो निगम के कर्मचारी काफी दिनों बाद सक्रिय होते हैं। उसके बाद पंपसेट लगाकर यहां से पानी निकाला जाता है। निगम के सफाई कर्मी नाले की सफाई के लिए आते हैं लेकिन नाले से निकलने वाली गंदगी को यहीं छोड़ जाते हैैं। ये गंदगी फिर से नाले में गिर जाती है। जिससे निकासी बाधित होती है। निगम प्रशसन समेत नेताओं और शहरवासियों को इस समस्या की पूरी जानकारी है लेकिन समस्या के समाधान के प्रति वे उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

कोट
सालों से चली आ रही परेशानी- अतुल
ये परेशानी आज की नहीं बल्कि सालों से चली आ रही है। हर साल अंडरपास के नीचे चार फुट तक पानी भर जाता है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ये पूरे शहर के लिए समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता नहीं कब बनेगा नया - राजू
शहर के नेेताओं ने यहां नया अंडरपास बनाने की बात की थी। टेंडर भी लगाया था लेकिन इसके बाद भी ये नहीं पता कि यहां नया अंडरपास कब बनेगा और कब लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
गंदगी की भरमार - चून्नु प्रसाद गुप्ता
यहां के नालों के लेवल अंडरपास से ऊपर हैं। पानी निकालने के लिए पंपसेट का सहारा लिया जाता है। इन नालों में भी गंदगी की भरमार है। मानूसन आने वाला है। इसकी सफाई के नतीजे जल्द ही सबके सामने होंगे।
पूरे शहर के लिए परेशानी - हरिओम
अंडरपास के नीचे जलभराव की समस्या से पूरा शहर जूझ रहा है। यहां बरसाती पानी भरने से गंदगी तो रहती है साथ में रास्ता भी ब्लॉक हो जाता है। प्रशासन को इसका जल्द समाधान करना चाहिए।
हजारों लोग का आवागमन प्रभावित - मोनू अलाहबादी
यहां से रोजाना हजारों लोग आते जाते हैं। ऑटोमोबाइल मार्केट के कारण लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बारिश में इस रास्ते के हालात हद से ज्यादा बदतर हो जाते हैं।
निगम नहीं करवा पाता सफाई - अनिल शर्मा
निगम यहां के नालों की सही ढंग से सफाई तक नहीं करवा पाता। जो गंदगी और सिल्ट निकाली जाती है वह वहीं, छोड़ दी जाती है। जिससे गंदगी दोबारा नाले में जाकर निकासी बाधित करती है।

वर्जन-
जल्द करवाएंगे समाधान- भट्ट
असंध रोड का अंडरपास का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। वहीं, नालों की सफाई का काम भी सही ढंग से होगा। इसके लिए निगम अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed