फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sandeep Pahalwan won Dangal by defeating Sameer

Panipat News: संदीप पहलवान ने समीर को हराकर जीता दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Pahalwan won Dangal by defeating Sameer
पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराते  राजबीर त्यागी
बापौली। बापौली के संजय पार्क में रविवार को इनामी दंगल हुआ। इसका आयोजन बापौली पर्यावरण और जल सुधार समिति की ओर से किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष राजपाल रावल और राजबीर त्यागी सनौली खुर्द ने विजेता पहलवानों को नगद इनाम दिया।
विज्ञापन

संदीप पहलवान कुराड़ ने समीर पहलवान बापौली को हराकर दंगल जीता। दंगल में हरियाणा, यूपी व दिल्ली सहित अनेक स्थानों से आए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया। इस अवसर पर राजपाल रावल ने कहा कि गांवों देहात का असली खेल कुश्ती है। कुश्ती देखने के लिए लोग बढ़ी दूर-दूर से ग्रामीण पहुंचे। इस अवसर पर राजबीर याेगी ने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

युवा मेहनत, लगन से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढे़ और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करें तो वह जीवन में जरूर कामयाब होंगे । युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की और ध्यान दे ताकि उनका शरीर स्वस्थ रहे और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है । इस अवसर पर राजबीर,हंसराज रावल,संजय रावल,मनोज मलिक,प्रवीन रावल,सत्ते राम व सतपाल आदि मौजूद रहे। संदीप पहलवान कुराड़ ने समीर पहलवान बापौली को हराकर 3100 रुपये का इनाम जीता। मनदीप पहलवान जलमाना ने प्रधान पहलवान जलालाबाद को हराकर 2100 रुपये का इनाम जीता, नरेश पहलवान बापौली और अजहर पहलवान जलालाबाद बराबरी पर रहे दोनों को 1100-1100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराते  राजबीर त्यागी

पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराते  राजबीर त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed