फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Samalkha's youth murdered in Ganaur in a dispute over DJ

डीजे पर हुए विवाद में समालखा के युवक की गन्नौर में हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Samalkha's youth murdered in Ganaur in a dispute over DJ
शादी में डीजे पर कहासुनी के बाद हुए विवाद में समालखा के एक युवक की मौत हो गई। घटना झिझारा रोड, गन्नौर की है। मृतक अपने चचेरे भाइयों एवं साथियों के साथ शादी में गन्नौर गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक निवासी गोल्डन पार्क ने बताया कि उसके दोस्त मोनू निवासी गढ़ी झिझारा रोड गन्नौर के यहां शादी समारोह था, जिसमें वह अपने भाई पवन और चचेरे भाई संदीप के साथ गया था। शादी में रात करीब साढ़े आठ बजे वे डीजे पर नाच रहे थे। नाचते समय जॉनी और संदीप की उनके साथ कहासुनी हो गई। उन्होंने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया, लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे जॉनी और उसके साथियों ने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। उसके बाद संदीप और पवन को गढ़ी झिझारा रोड पर जाने के लिए कहा और वह भी उनके पीछे बाइक पर था। जॉनी और उसके साथी बाइकों पर पीछा करने लगे और घेरकर मारपीट शुरू कर दी। वह और भाई पवन बचते हुए खेतों में घुस गए, जबकि संदीप को उन्होंने पकड़ लिया। वे आरोपियों के जाने के बाद लौटे तो संदीप बेसुध पड़ा था। संदीप को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed