{"_id":"6221201bd55d1b2824360757","slug":"samalkha-s-railway-station-road-will-be-renovated-panipat-news-knl100759799","type":"story","status":"publish","title_hn":"समालखा के रेलवे स्टेशन रोड का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समालखा के रेलवे स्टेशन रोड का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से समालखा में जीटी रोड से लेकर रेलवे स्टेशन तक के रोड का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने वीरवार को 1.6 करोड़ रुपये का टेंडर तक लगा दिया है। वहीं, 24.72 लाख रुपये की लागत से हलदाना बैरियर से लेकर भोड़वाल माजरी तक का 300 एमएम ब्रिक्स का रोड बनाया जाएगा। ये टेंडर 15 मार्च को खोले जाएंगे। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाली एजेंसियों की तकनीकी और फाइनेंशियल बिड की जांच परख की जाएगी ओर वर्क ऑर्डर अलॉट किया जाएगा।
बता दें कि समालाख के रेलवे स्टेशन की ओर जोन वाले रोड को दुरूस्त करने का काम काफी दिनों से पेंडिंग पड़ा था। रोड की खस्ताहाल होने की वजह से लोगों को यहां से आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, हलदाना बैरियर से लेकर भोड़वाल माजरी को जाने वाले रोड की भी ग्रामीणों को काफी आवश्यकता थी। इसके बाद विभाग ने यहां की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर दोनों रोड के लिए एस्टीमेट तैैयार किए और टेंडर लगाया। पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही दोनों रास्तों को तैयार कर देंगे। इससे आसपास के लोगों को आने जाने में काफी सुविधाएं होंगी।