{"_id":"68b60278c0ac61f078000998","slug":"salute-to-those-who-sacrificed-their-lives-for-the-country-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142979-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देश के लिए प्राण न्योछावर करने वालों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देश के लिए प्राण न्योछावर करने वालों को किया नमन
Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम वीरों को नमन कार्यक्रम में आरिश चुघ को सम्मानित करते मुख्यातिथि एसडी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत वीरों को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सहयोगियों ने बलिदानियों के बलिदान की सराहना की। साथ ही उनके बलिदान से शिक्षा लेकर युवाओं को आगे आने की प्रेरणा दी। समारोह में मुख्यातिथि एसडीएम पानीपत मनदीप ने कार्यक्रम के सहयोगियों को सम्मानित किया।
कोट्स फोटो
पानीपत रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया ने कहा कि सैनिक दिन-रात बॉर्डर पर तैनात रहता है, तब हम रात को चैन की नींद सो पाते हैं। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है और उनके बलिदान से शिक्षा लेकर देश को मजबूती देनी चाहिए।
कोट्स फोटो-47
होटल ऑरलव के प्रबंधक एनए खान ने कहा कि जवानों ने अंग्रेजों के साथ लंबी लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया। इसके बाद भी देश को बुरी नजर से देखने वाली ताकतों को पूरी तरह से जवाब दिया। जवानों ने इसके लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन
कोट्स फोटो-33-- कृपा फोटो कैप्शन में एरिक नाम कर लें
चुघ डेवलपर्स के संचालक एरिक चुघ ने कहा कि देश की आजादी के बाद 1962, 71 और 1999 में लड़ाई लड़ी। सेना के जवानों ने देश की आन-बान और शान के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया है। हमें उनके बलिदान पर गर्व रहेगा।
कोट्स फोटो
अंशदान फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी विभु पालीवाल ने कहा कि भारतीय सेना के जवान हर समय साहस के साथ देश की सेवा में खड़े हैं। आज लड़कियां भी भारतीय सेना का हिस्सा बनी हैं। हमें बेटियों के इस साहस की सराहना करनी चाहिए।
कोट्स फोटो
विजन -30 क्लासेज के निदेशक प्रशांत नाथ ने कहा कि अमर उजाला परिवार ने बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है। इससे इन परिवारों का समाज में सम्मान बढ़ा है और बाकी लोगों को भी प्रेरणा मिली है। हमें बलिदानियों के परिवार का हर संभव सहयोग करना चाहिए।
कोट्स फोटो
नायसा फैशन के प्रबंध निदेशक राजन गुप्ता ने कहा कि आज दुनिया भारत की ताकत को जान गई है। अमेरिका जैसे देश को आज सोचने पर मजबूर कर दिया है। बॉर्डर पर एक सैनिक हमारी रक्षा के लिए तैनात है तो हमें भी अपना फर्ज निभाना चाहिए।

कोट्स फोटो-33