फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Salesman shot on liquor contract

शराब ठेके पर सेल्समैन को मारी गोली, घायल ने खुद कॉल कर बुलाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Salesman shot on liquor contract
इसराना। गांव चमराड़ा में बाइक सवार नकाबपोश युवक ने शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मार दी। गोली सेल्समैन के कंधे पर लगी और वह जमीन पर गिर गया। घायल सेल्समैन ने 112 नंबर डायल कर पुलिस और ठेकेदार को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात की सूचना पर एसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी ओम प्रकाश और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद घायल से पूछताछ की गई। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिवाह गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका चमराड़ा गांव के पास शराब का ठेका है। शराब ठेके पर उत्तर प्रदेश के कन्नोज निवासी कुलदीप बतौर सेल्समैन कार्यरत है। कुलदीप रविवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे ठेके के अंदर बैठा था । इस वक्त बिना नंबर की बाइक पर सवार एक युवक शराब ठेके पर आया। उसने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। युवक ने आते ही पिस्तौल निकाल कर सेल्समैन कुलदीप गोली मार दी। गोली कुलदीप के कंधे पर लगी। घायल कुलदीप ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। आरोपी ने गोली क्यों मारी है, अब तक इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed