फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Salesman injured in attack of stray cattle

सौंदापुर में फिर सेल्समैन को मारी गोवंशों ने जबरदस्त टक्कर, गंभीर रुप से घायल .

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Salesman injured in attack of stray cattle
पानीपत। वार्ड नंबर 21 अंतर्गत गांव सौंदापुर में एक बार फिर बेसहारा पशु खतरे का सबब बन गए। पशु ने एक सेल्समैन को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। परिजनों का कहना है डॉक्टरों ने उसकी हालात नाजुक बताई है। घायल को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। छुट्टा पशुओं के हमले का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सौंदापुर गांव निवासी रवि और जाटल निवासी अजय ने बताया कि वार्ड नंबर छह का रहने वाला करीब 32 वर्षीय फरमान किराना की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। रोज की तरह वह अपनी बाइक पर सामान लेकर यहां दुकानों पर सप्लाई करने आया था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह एक दुकान के सामने अपनी बाइक के पास खड़ा था तो दो नंदी दौड़ते हुए आए और सीधे फरमान और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

निगम बंद कर चुका है छुट्टा पशुओं को गोशाला पहुंचाने का काम
नैन गोभ्यारण्य में शहर की सरकार बेसहारा गोवंशों को छोड़ने के नाम पर कई वादे करके आई थी। इस वादे के साथ नगर निगम ने इस गोशाला में करीब 850 पशु पहुंचा दिए लेकिन ये वादे पूरे नहीं किए। इसके बाद नैन गोभ्यारण्य ने शहर के गोवंशों को लेने से मना कर दिया। अब ये पशु आज भी सड़कों पर डेरा जमाए दिख जाते हैं। हालांकि इससे पहले भी शहर से करीब 2500 पशु गोशाला में भिजवाए जा चुके हैं लेकिन अब भी इतने ही पशु शहर की सड़कों पर घूमते रहते हैं। पिछले तीन माह से शहर से बेसहारा पशुओं को नैन गोभ्यारण्य में छोड़ने का काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समस्या समाधान का दिया भरोसा
शहर में बेसहारा पशुओं की तादाद बढ़ती जा रही है। इनको गोशाला में भेजवाने का इंतजाम किया जाएगा। निगम एक अपनी भी गोशाला बनाने पर विचार कर रहा है। जल्द ही शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाया जाएगा।
- दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed