फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sachin murder accused arrested, on remand for four days

सचिन हत्याकांड के एक आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sachin murder accused arrested, on remand for four days
पानीपत। समालखा की कृष्ण कॉलोनी के सचिन हत्याकांड के एक आरोपी को सीआईए थ्री ने समालखा-चुलकाना रोड से गिरफ्तार किया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों से छापामारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया। उससे बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में चार आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि 11 जून को समालखा की कृष्णा कॉलोनी में सचिन पुत्र जोगेंद्र पर उसके पड़ोसी अमित, उसके भाई सुमित, उसकी मां और दो अन्य युवकों ने हमला कर दिया था। इसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले के आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही थी। रविवार को आरोपी निहाल को समालखा-चुलकाना रोड से गिरफ्तार किया गया। निहाल ने पूछताछ में बताया कि उसकी पांच साल से अमित के साथ दोस्ती है। 11 जून को वे दोनों बियर पी रहे थे। अमित ने उसको बताया कि तीन साल पहले सचिन ने उसकी बेइज्जती कर दी थी। इसका बदला लेना है। दोनों ने सचिन पर हमले की योजना बनाई। उन्होंने सचिन के घर के पास उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई दीपक की शिकायत पर अमित, सुमित उसकी मां विमला और दो अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed