{"_id":"62db1de299d67f5d783a17db","slug":"rwa-closed-the-entry-of-liquor-buyers-in-the-sector-panipat-news-knl115515046","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए ने शराब खरीददारों की सेक्टर में एंट्री की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए ने शराब खरीददारों की सेक्टर में एंट्री की बंद
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 18 में खेल मैदान के पास खुले शराब ठेके के विरोध में सेक्टर 18 आरडब्ल्यूए का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में सात आरडब्ल्यूए के सदस्य भी पहुंचे। अब सेक्टर के लोगों ने शराब खरीददारों का सेक्टर 18 में आना बंद कर दिया है। सेक्टर की महिलाएं शराब ठेके के सामने कुर्सियां लगाकर बैठ गई हैं। शुक्रवार को धरने में हुडा सेक्टर्स कॉन्फिडरेशन हरियाणा के संयोजक यशवीर मलिक भी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन को प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावी भी दी है। यशवीर मलिक ने कहा कि वो शनिवार को संजय भाटिया से मिलेंगे। अगर ठेका नहीं हटा तो प्रदेश भर से लोग यहां पहुंचेंगे। तीसरे दिन भी भारी संख्या में लोग धरने में पहुंचे। लोगों ने शराब ठेके के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन व संपदा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। यहां लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने ठेकेदार से मिलीभगत कर यहां शराब ठेका रखा है। इस ठेके से सेक्टर में अपराधिक वारदातें बढ़ चुकी है। खेल मैदान में युवतियां खेलने से कतराती है। शराबी सेक्टर की सड़कों पर घूमते हैं। इससे बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
सेक्टर 18 के प्रधान सूरज भान राठी ने कहा कि ये आंदोलन अब बड़ा रूप लेगा। प्रदेश भर के लोग यहां एकजुट होंगे। जब तक प्रशासन इस शराब ठेके को नहीं हटाता आंदोजन जारी रहेगा। प्रशासन सांसद संजय भाटिया के निर्देशों को भी नहीं मान रहा है। उनके निर्देशों का कोई प्रभाव नहीं हुआ। अब तक शराब ठेका हटाने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई। डीसी सांसद संजय भाटिया से बड़े हो गए हैं। वो शनिवार को अंतिम बार सांसद से मिलेंगे। इसके बाद भी ठेका नहीं हटा तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा। उन्होंने फिलहाल यहां शराब खरीददारों का आने पर पाबंदी लगा दी है। धरने में सुखबीर जागलान, रामधारी, विनोद कुमार, जेपी दलाल, सुरेंद्र अलावा, रतन सिंह, बिजेंद्र शर्मा, नरेंद्र ढांडा, ओमप्रकाश शर्मा, सुभाष कालेरामना, राजबीर मलिक, वीरेंद्र मलिक, महेंद्र सिंह, कर्मबीर कादियान और अशोक परमार आदि मौजूद रहे।