फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   RPF, notice, vidhayak, hatchary, panipat

आरपीएफ ने समालखा विधायक को थमाया नोटिस

Wed, 24 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Wed, 24 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
RPF, notice, vidhayak, hatchary, panipat
दिल्ली-अंबाला मुख्य रेलवे ट्रैक के धंसने की है आशंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली की समालखा व दीवाना के बीच स्थित हेचरी से दिल्ली-अंबाला मुख्य रेलवे ट्रैक के धंसने का खतरा बना हुआ है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि हेचरी से निकलने वाला पानी ट्रैक के आसपास भारी मात्रा में जमा है। आरपीएफ ने रेलवे अधिकारियों के पत्र पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विधायक की हेचरी को नोटिस जारी किया है। विधायक ने हेचरी से पानी न निकलने की सफाई देते हुए खुद मौका देखकर समाधान कराने का भरोसा दिया है। वहीं आरपीएफ ने इस मामले में नोटिस के जवाब के बाद ही आगामी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर समालखा-दीवाना के बीच भारी मात्रा में पानी जमा है। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने आरपीएफ को जारी पत्र में बताया कि इस पानी से जमीन खोखली हो सकती है और इससे किसी भी समय रेलवे ट्रैक धंस सकता है। जिससे कोई भी हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आरपीएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौका मुआयना किया और पानी के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि उक्त पानी नजदीक स्थित एक हेचरी से निकल रहा है। अधिकारियों के पता कराने पर हेचरी समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली की मिली। आरपीएफ ने इन सबको देखते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए विधायक को नोटिस जारी कर दिया। आरपीएफ द्वारा विधायक को नोटिस जारी करने के बाद सरगर्मी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि समालखा विधायक नोटिस प्राप्त भी कर लिया है।
विज्ञापन


अप-डाउन में गुजरती हैं 161 ट्रेन
दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक से हर रोज अप-डाउन में करीब 161 ट्रेन गुजरती हैं। इनमें कई शताब्दी व जन शताब्दी के साथ एक्सप्रेस ट्रेन भी हैं। पानीपत रेलवे स्टेशन की ही बात की जाए तो हर रोज करीबन 50 हजार यात्री आवागमन करते हैं। इसके अलावा ट्रेन में सवार यात्री भी हैं। ऐसे में ट्रैक में जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवाना के पास पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
पानीपत-अंबाला रेलवे ट्रैक पर दीवाना रेलवे स्टेशन के पास इससे पहले भी बड़ा हादसा हो चुका है। 18 फरवरी 2007 को समझौता एक्सप्रेस में धमाका हो गया था। जिसमें 69 यात्रियों की मौत हो गई थी। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रमुखता से उठा था। इस मामले की एनआईए जांच कर रही है।


रेलवे अधिकारियों ने समालखा व दीवाना के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक हेचरी का दूषित पानी इकट्ठा होने की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। हेचरी संचालक को नोटिस जारी किया गया है। आरपीएफ जवाब के आधार पर मौका देखकर आगामी कार्रवाई करेगी।

राजेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी, आरपीएफ, पानीपत।

समालखा व दीवाना के बीच रेलवे लाइन के नजदीक मेरी हेचरी है। हेचरी से पानी नहीं निकाला जा रहा। बारिश का पानी रेलवे लाइन के आसपास जमा हो गया होगा। मैं एक जन प्रतिनिधि हूं और सरकारी संपत्ति का ख्याल रखता हूं। मैं फिर भी खुद मौके पर जाकर पूरे मामले को देखूंगा। किसी तरह की कमी मिली तो उसका सुधार कराया जाएगा।
रविंद्र मच्छरौली, विधायक, समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed