{"_id":"695ad4f868f1863e1e0d436c","slug":"rosh-in-vehicle-drivers-with-traders-over-parking-fees-under-elevated-highway-panipat-news-c-244-1-pnp1001-150058-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग फीस पर व्यापारियों के साथ वाहन चालकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग फीस पर व्यापारियों के साथ वाहन चालकों में रोष
विज्ञापन
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग में वाहन चालकों से दोबारा मासिक पास और तय रेट से अधिक फीस वसूली करने पर वाहन चालकों के साथ व्यापारियों में भी रोष व्याप्त है। इसके चलते रविवार को भी वाहन चालकों और पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों के बीच तकरार होती रही, वहीं नए ठेकेदार ने पुराने पर आरोप लगाए हैं। रेडक्रॉस इस मामले में सोमवार को ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांग सकती है।
एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग का ठेका रेडक्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत चलता है। पुराने ठेकेदार ने 31 दिसंबर को ठेका छोड़ दिया था। रेडक्रॉस सोसाइटी ने बोली के समय दूसरे बड़ी बोली लगाने वाले इसराना के राजेश से संपर्क किया, उनको एलिवेटेड हाईवे के नीचे की पार्किंग संभालने के बारे में चर्चा की। रेडक्रॉस सोसाइटी ने राजेश को पार्किंग दे दी। ठेकेदार राजेश के नजदीकी अजय ने बताया कि वाहन चालकों से नियमानुसार फीस ली जा रही है। किसी से ज्यादा पैसे नहीं लिए जा रहे हैं। उन्होंने दो जनवरी को पार्किंग संभाली है तो वे इस महीने के पास का चार्ज भी लेंगे।
वाहन चालक बोले फीस में मनमर्जी
वाहन चालकों में फीस पर रोष है। जैन मोहल्ले के अजय और रमेश ने बताया कि वह एलिवेटेड हाईवे के नीचे गाड़ी पार्क करते हैं। ठेकेदार से मासिक मास बनवा रखा था। उन्होंने एक जनवरी को ही पास रिन्यू कराया था। दो जनवरी को नए ठेकेदार ने आकर पास बनवाने की कही। उन्होंने पास दिखाया तो यह पुराने ठेकेदार का बताया, इसमें प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिखा ने बताया कि एलिवेटेड हाईवे के नीचे पुराने ठेकेदार ने जनवरी महीने का पास बनाने के बाद फिर से वसूली करना गलत है।
विज्ञापन
- एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग का ठेका दूसरे ठेकेदार को दिया है। फीस के बारे में सोमवार को बात की जाएगी। नियमानुसार ही फीस लेने दिया जाएगा।
गौरव रामकरण, सचिव, रेडक्रॉस सोसाइटी।