{"_id":"5d7e9d2f8ebc3e01586ef7d7","slug":"robber-currency-pistol-panipat-news-knl52361171","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की करंसी व अवैध पिस्तौल के साथ कार में सवार तीन बदमाश धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख की करंसी व अवैध पिस्तौल के साथ कार में सवार तीन बदमाश धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कार में सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने पिस्तौल व लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस अहम सवालों को लेकर पूछताछ कर सकती है।
एएसआई प्रमोद कुमार के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे पर मनाना रोड के सामने अंडर पास आई 20 कार में पिस्तौल के साथ तीन युवक बैठे है जोकि किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तीनों युवकों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि कार में मसूदपुर दिल्ली के दीपक के पास से अवैध पिस्तौल के साथ दो कारतूस, भोपा मोहल्ला, नई दिल्ली के भगत सिंह के पास से दो जिंदा कारतूस व असौलाबंद फतेहपुर, नई दिल्ली के देवेंद्र के पास से भी दो कारतूस मिले। इतना ही आरोपियों के पास से करीब दस लाख रुपए की करंसी भी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मामले में गहनता से जांच को लेकर तीनों आरोपियों के दो दिन के रिमांड पर ले रखा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अहम खुलासा होने की उम्मीद है। प्रारंभिक पूछताछ में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी।