फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   robbed the cloth merchant, threw

कपड़ा व्यापारी को लूटा, फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
robbed the cloth merchant, threw
पानीपत/समालखा। उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले कपड़ा कारोबारी का दो बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने संजय चौक के सामने से अपहरण कर लिया। वह बस स्टैंड पर दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। बदमाश लिफ्ट देकर व्यापारी को घूमाते रहे। पानीपत शहर से बाहर आते ही बदमाशों ने व्यापारी के माथे पर पिस्तौल तान दी और उसके साथ मारपीट की। फिर बदमाशों ने उसका पर्स, मोबाइल व घड़ी लूट ली। पर्स में सात हजार रुपये थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उससे एटीएम कार्ड का पिनकोड भी पूछ लिया। बदमाश उसे मच्छरौली गांव के खेतों में फेंक गए। वह सड़क पर आया और राहगीरों को आपबीती बताई। इसके बाद वह समालखा थाना पुलिस पहुंचा। पुलिस ने व्यापारी से लिखित में शिकायत ली और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस अब बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मौहल्ला कास्थवाडा, जिला शामली निवासी मोहम्मद राहत नईम ने बताया कि वह पेशे से कपड़ा व्यापारी है। चांदनी चौक पर उसकी कपड़ों की दुकान है। वह पानीपत के रास्ते से दिल्ली जाता है। मंगलवार रात दिल्ली जाने के लिए वह घर से चला था। रात करीब 11 बजे वह पानीपत के बस स्टैंड पर पहुंच गया। संजय चौक पर वह बस के इंतजार में खड़ा था तभी एक कार आई और उसके सामने रुक गई। कार में पहले से दो युवक बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट देने की बात पर वह कार में पीछे वाली सीट पर बैठ गया। पानीपत शहर से निकलते ही आगे बैठे युवक ने उसे कहा कि वह आगे वाली सीट पर आ जाए, उसे पीछे आराम करना है। तब वह आगे वाली सीट पर बैठ गया। कुछ दूर चलते ही कार चालक ने कार रोक दी और उसे कहा कि वह गलत लोगों में फंस गया है। पीछे बैठे युवक ने उसकी गर्दन पर पेंचकस अड़ा दिया। दूसरे युवक ने उसके माथे पर पिस्तौल तान कर कहा कि ‘जो भी है चुपचाप निकाल दो, वरना मारे जाओगे।’ उसके साथ दोनों ने मारपीट भी की और उससे मोबाइल, पर्स व घड़ी लूट ली। पर्स में रखे दोनों एटीएम भी निकाल लिए। उससे जबरदस्ती एटीएम कार्ड के पिनकोड पूछे गए। काफी देर तक बदमाश उसको इधर से उधर घूमाते रहे और रात करीबन साढ़े 12 बजे उसे मच्छरौली गांव के पास खेतों में फेंककर फरार हो गए। बदमाश उसके मोबाइल व खाली पर्स भी खेतों में फेंक गए।
बदमाशों के लिए महफूज जीटी रोड
बदमाश दिल्ली जाने वाले लोगों को लिफ्ट के बहाने बस स्टैंड, संजय चौक व गोहाना मोड़ से लिफ्ट देते हैं। फिर शहर से निकलते ही लोगों के साथ लूटपाट करते हैं। पिछले एक साल में ऐसी 10 से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। कई बदमाशों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

पुलिस अब जीटी रोड पर लगे कैमरों से करेगी जांच
पुलिस अब समालखा व पानीपत में जीटी रोड पर लगे कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। जीटी रोड पर समालखा व पानीपत के बीच आठ मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे कैमरों के माध्यम से भी बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
बदमाशों को जल्द पकड़ेंगे
पुलिस ने मामले में व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। उनका प्रयास है कि बदमाशों को जल्द पकड़ा जाए।
नरेंद्र सिंह, एसएचओ समालखा थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed