फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roads are in bad condition under BJP rule: Randeep Surjewala

Panipat News: महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प

Mon, 08 Sep 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 08 Sep 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition under BJP rule: Randeep Surjewala
कलायत। कलायत में श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज के पास महर्षि वाल्मीकि चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान जनसमूह ने महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। समाज में मेलजोल समानता व ज्ञान के प्रसार की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समारोह के संयोजक राजकुमार बैद रहे। पार्षद अमित बैद, बलजीत वाल्मीकि, दीपक अठवाल, सुमित बैद, सिंदा, सुरेश कुमार, राजकुमार बैद व अन्य गणमान्य लोगों ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि चौक को विकसित करने की दिशा में 36 बिरादरी और जिन नगर पालिका पार्षदों ने सहयोग दिया वह प्रशंसनीय है। इसी तरह हर वर्ग की भावनाओं से जुड़े स्थलों को विकसित करना वक्त की मांग है। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि चौक सुंदरीकरण को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दिशा में तालमेल बनाकर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गई। ताकि चौक को नगर का एक आदर्श और प्रेरणादायी स्थल बनाया जा सके। इसके लिए हाल ही मेंं एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने चौक के सुंदरीकरण में योगदान देने की अपील मंत्री से की है। इसके साथ ही महान विभूतियों की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार में अड़चन पैदा करने वाले नगर पालिका के एक अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed