फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roads are in bad condition under BJP rule: Randeep Surjewala

भाजपा शासन में सड़कें बदहाल : रणदीप सुरजेवाला

Mon, 08 Sep 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 08 Sep 2025 03:53 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition under BJP rule: Randeep Surjewala
34 कैथल। ढांड रोड ​स्थित किसान भवन में समस्याएं सुनते कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाल
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर यमुना नदी के अवैध खनन और सड़कों की बदहाली को लेकर निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुड़गांव जो कभी कांग्रेस शासन में हरियाणा और देश का ग्रोथ इंजन था, आज भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण तबाही का शिकार है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव ने किसान भवन पर जनसमस्याएं सुनते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने कहा कि मई में ही मैंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आगाह किया था कि खनन माफिया यमुना की धारा बदल रहे हैं। नदी का गला दबाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यमुना को पाटा जा रहा है, तटबंध तोड़े जा रहे हैं और भूजल पर हमला कर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे इकोसिस्टम पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा और दिल्ली में बाढ़ का कहर बरप रहा है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि हमारी संस्कृति में यमुना को जमुना मैय्या कहते हैं, जो गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। लेकिन भाजपा सरकार की निष्क्रियता ने इस पवित्र नदी को सीखचों में बांध दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कान में रुई डालकर सो रहे हैं और उनकी सरकार ने बार-बार चेतावनी के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के बाद रणदीप सुरजेवाला ने गुरुग्राम की सड़कों की बदहाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर की 90 प्रतिशत सड़कें चलने लायक नहीं हैं। सड़क निर्माण तो दूर, महीनों से गड्ढों की मरम्मत तक नहीं हुई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव के कारण यातायात ठप हो रहा है और जानलेवा हादसों का खतरा बढ़ गया है। यहां 50 से अधिक प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों का चलना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। यही हाल पूरे हरियाणा की सड़कों का भी है।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस नाकाम सरकार की सच्चाई को समझें और हरियाणा को फिर से विकास के रास्ते पर लाने के लिए सही नेतृत्व का चयन करें। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन ने साइबर सिटी को तबाह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed