{"_id":"68c080db2e3739547f0c66ae","slug":"risk-of-diarrhea-increased-19-patients-found-in-deshraj-colony-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143409-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डायरिया का बढ़ा खतरा, देशराज कॉलोनी में 19 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डायरिया का बढ़ा खतरा, देशराज कॉलोनी में 19 मरीज मिले
Wed, 10 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पानी के सैंपल लेते टीम के सदस्य। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। डायरिया बढ़ता जा रहा है। शहर के साथ गांवों में भी मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार और सोमवार को मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार को देशराज कॉलोनी में बड़े स्तर पर सर्वे किया। इस दौरान 652 घरों के लोगों की जांच की। इनमें वायरल, खांसी-जुकाम, उल्टी-दस्त के 19 मरीज मिले हैं। वहीं अन्य जगहों से जिला नागरिक अस्पताल में डायरिया के लक्षणों से संबंधित छह मरीज भर्ती किए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। विभाग ने देशराज कॉलोनी से पानी के 11 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉ. रिंकू सांगवान को नोडल अधिकारी बनाया है। डॉ. तलुजा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की 10 टीम मंगलवार को देशराज कॉलोनी में पहुंची। यहां सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक घर-घर जाकर लोगों की जांच की। डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि कॉलोनी में उल्टी दस्त के मरीज मिले हैं। इनका इलाज किया गया है। इसके साथ गंभीर मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल में भेजा गया है।
वहीं सामान्य जांच में जिला नागरिक अस्पताल में छह मरीज खांसी-जुकाम, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के दाखिल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। देशराज कॉलोनी में प्रथम दृष्टया दूषित पेयजल ही उल्टी दस्त का कारण माना जा रहा है। विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्रों में जाकर पेयजल के सैंपल लिए हैं। मंगलवार को देशराज कॉलोनी से पेयजल के 11 सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग जन स्वास्थ्य विभाग को समस्या से अवगत कराने के लिए पत्र लिखा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को 22 सैंपल मिले थे फेल
स्वास्थ्य विभाग की टीम पेयजल के सैंपल ले रही है। अब तक पट्टीकल्याणा, उरलाना, अट्टावला, रेलवे स्टेशन, बाबरपुर, कुराड़, महावीर कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, मनाना गांव के सैंपल फेल आ चुके हैं। शनिवार को 22 सैंपल फेल आए। जिनमें देशराज कॉलोनी से पांच, बत्तरा कॉलोनी से चार, सेक्टर-25 से तीन, नूरवाला से तीन, तहसील कैंप से दो, सेक्टर-12 से दो, राजनगर से तीन सैंपल फेल आए। सोमवार व मंगलवार को लिए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
वर्जन :
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल के सैंपल लिए जा रहे हैं। दूषित पेयजल मिलने पर व सैंपल फेल आने पर जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। देशराज कॉलोनी के सैंपल लिए गए हैं। टीम द्वारा लोगों को इस समय उबालकर पानी पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ