फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rift in BJP over cleaning tender worth crores

करोड़ों के सफाई टेंडर पर भाजपा में दरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rift in BJP over cleaning tender worth crores
पानीपत। करोड़ों रुपये के सफाई टेंडर को लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों में दरार आ चुकी है। कुछ जनप्रतिनिधि इसे सीधे तौर पर भ्रष्टाचार करार दे रहे तो कुछ इसके हक में चुप्पी साधे है। इसके विरोध में कई पार्षद कई बार बैठक तक कर चुके हैं, तो कुछ अभी तक आगामी रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप महापौर तक प्रेसवार्ता आयोजित कर इसे खुले रूप से भ्रष्टाचार बता चुके हैं, वहीं, मेयर और डिप्टी मेयर इस मामले में बचते नजर आ रहे हैं। अब शहर के कुछ पार्षद शुक्रवार को प्रेसवार्ता करने की तैयारी में हैं। वहीं, निगम के सीनियर पार्षदों का भी कहीं कोई अता-पता नहीं है। हालांकि सभी पार्षद अपने संगठन को इसकी सच्चाई बताने को उतारू हैं। अब भाजपा के जिला उपप्रधान तक इसकी विरोध में उतर चुके हैं। उन्होंने निगम और मेयर पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सांसद से की है।
विज्ञापन

सांसद साहब, लूट के इस टेंडर में पार्टी की छवि हो रही धूमिल- जिला उपप्रधान
भाजपा के जिला उप प्रधान देव मलिक ने इस टेंडर को लेकर बुधवार को सांसद संजय भाटिया को भी पत्राचार किया है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी शहर को सोमनाथ मंदिर की तरह लूट रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। निगम अधिकारी सफाई के इस टेंडर से गरीब जनता के खून पसीने की कमाई को लूटने का काम कर रहे हैं और इस नापाक कार्य में मेयर को भी सही नही माना जा सकता। दरअसल वह कभी निगम आयुक्त के खिलाफ नहीं बोलती और उनका चुप रहना भी संदेहास्पद है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की छवि पर आरोप लग रहे हैं। इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि लोगों को सरकार में विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं बुला रहे हाउस की मीटिंग
निगम पार्षद रविंद्र भाटिया, चंचल डावर, चंचल सहगल, सुमन छाबड़ा, कोमल सैनी आदि पार्षद कई बार जनप्रतिनिधियों से कई बार पूछ चुके हैं कि आखिर हाउस की मीटिंग क्यों नहीं बुलाई जा रही? सदन की बैठक से क्यों बचा जा रहा है? सदन के मुख्य जनप्रतिनिधि यहां-वहां घूूमने में तो व्यस्त हैं लेकिन जब शहर की सफाई का सबसे बड़ा मुद्दा हुआ तो सदन की बैठक के लिए उनके पास समय नहीं है। इस पर वरिष्ठ उप महापौर ने कहा कि सदन की बैठक बुलाने की उनकी जिम्मेदारी नहीं है। जिनके पास है उनसे इस बारे में पूछा जाए। इस बारे में मेयर अवनीत कौर से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनके कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी बोले की वे शहर से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed