फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rickshaw puller killed by hitting a stick on his head after an argument

Panipat News: कहासुनी के बाद मोटर रिक्शा चालक के सिर पर डंडे से हमला कर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw puller killed by hitting a stick on his head after an argument
पानीपत। नई सब्जी मंडी में एक रिक्शा चालक ने दूसरे रिक्शा चालक की कहासुनी के बाद सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। उसके शव को रिक्शे में डालकर एनएफएल के पास झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने खून से सना शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 29 थाना और किशनपुरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के चकहबीब गांव निवासी मुंशीलाल ने बताया कि वह पानीपत में सनौली रोड स्थित आर्य नगर में एसआईएस फैक्टरी में काम करता है। उसका साला समस्तीपुर के केराय गांव निवासी लालू (24) पुत्र हरिनारायण सिंह छह दिन पूर्व बिहार से पानीपत आया था। वह उसी के साथ रहकर नई सब्जी मंडी में सामान ढोने वाला रिक्शा चलाता था। लालू 27 दिसंबर को उसके कमरे पर नहीं आया। उसने फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। बुधवार को वह लालू की तलाश में नई सब्जी मंडी गया तो पता चला कि 27 दिसंबर को लालू का सब्जी मंडी में ही रिक्शा चलाने वाले एक अन्य युवक के साथ दोपहर करीब ढाई बजे झगड़ा हो गया था। उसने लालू के सिर में डंडे से चोट मारी। घायल होने पर वह इलाज कराने के बहाने रिक्शा में डालकर ले गया था, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

एनएफएल के पास कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में बुधवार सुबह लालू का शव रिक्शा में पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। आशंका है कि किसी तेजधार हथियार या डंडे से उस पर हमला किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से फोन और करीब दो सौ रुपये मिले। फोन को अनलॉक किया तो उसमें जीजा मुंशी लाल का नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने मुंशी लाल को बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही लालू के समस्तीपुर में स्थित परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता हरिनारायण ने बताया कि उसके सात बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटे और चार बेटियां हैं। लालू पांचवें नंबर पर था। उसकी करीब तीन साल पहले चांदनी से शादी हुई थी। लालू का एक 11 माह का बेटा है। पत्नी पांच माह की गर्भवती भी है। डॉक्टर ने चांदनी की डिलीवरी ऑपरेशन से कराने की बात कही थी। इसमें करीब भारी खर्च बताया था। उनके पास इतने रुपये नहीं थे, इसलिए लालू मेहनत मजदूरी करने पानीपत गया था। परिवार के कुछ सदस्य देर रात पानीपत पहुंचे।

जीजा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed