फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Revealed: The driver Pramod was killed by strangulation due to an altercation while drinking alcohol

खुलासा : शराब पीते समय कहासुनी होने पर गला दबाकर की गई थी चालक प्रमोद की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Revealed: The driver Pramod was killed by strangulation due to an altercation while drinking alcohol
Revealed: The driver Pramod was killed by strangulation due to an altercation while drinking alcohol - फोटो : Panipat
बापौली। करनाल के गांव टिकरी के प्रमोद की हत्या में खुलासा हो गया है। शराब के नशे में कहासुनी होने पर गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। सीआईए ने वारदात के 12 दिन बाद मामले में पर्दाफाश करते हुए बापौली स्थित गांव रसलापुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसने नशे की हालत में एक साथी के साथ मिलकर प्रमोद की हत्या करना कबूल किया है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि करनाल के गांव टिकरी निवासी प्रमोद पुत्र महाबीर की हत्या के आरोप में गांव अतोलापुर निवासी सूरज उर्फ काला को पकड़ा है। गांव रसलापुर के पास से उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन फरवरी की रात गांव जौरासी के पास प्रमोद की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उनकी प्रमोद के साथ शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

अपनी बहन के घर अतोलापुर आया था प्रमोद
प्रमोद के पिता महाबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बेटा अपनी बहन के घर गांव अतोलापुर आया था। तीन फरवरी को वो वापस घर जाने के लिए निकला था। सुबह उसका शव खेतों में मिला। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि प्रमोद ने आरोपी सूरज और उसके दोस्त के साथ अतोलापुर गांव के पास शराब पी थी। फिर जौरासी गांव के पास उनका झगड़ा हो गया। सूरज व उसके साथी ने प्रमोद की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ जारी : प्रभारी
आरोपी सूरज को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-राजपाल सिंह, प्रभारी सीआईए -1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed