{"_id":"5efcd35f8ebc3e42ed43da07","slug":"retierd-army-man-working-in-farm-thief-goes-atm-and-8-thousand-cash-from-shirt-panipat-news-knl359519125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे रिटायर्ड फौजी की कमीज से एटीएम कार्ड व 8 हजार नकदी चोरी, खाते से भी निकाले 51200","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे रिटायर्ड फौजी की कमीज से एटीएम कार्ड व 8 हजार नकदी चोरी, खाते से भी निकाले 51200
विज्ञापन
कमीज उतारकर खेत में काम कर रहे एक रिटायर्ड फौजी की शर्ट से चोर एटीएम कार्ड व आठ हजार की नकदी चुराकर फरार हो गया। आरोपी ने एटीएम कार्ड से 51 हजार 200 रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फौज से रिटायर्ड रामफल पुत्र दुलीचंद निवासी गांव जाटल ने बताया कि वह मंगलवार को खेत में गया था। काम करने के लिए उसने अपनी कमीज उतारकर ट्यूबवेल वाले कमरे में टांग दी। कमीज की जेब में आधार कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, फौजी कैंटिन कार्ड, एटीएम व आठ हजार रुपये नकदी थी। जब वह काम खत्म कर वापस लौटा तो उपरोक्त सामान चोरी मिला। पहुंचने पर उसके फोन में खाते से 51 हजार 200 रुपये निकलने का मैसेज आया। उसके बाद उसने एटीएम को ब्लॉक कराया और मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी।
खेत में पानी पिलाने आए युवक पर शक, एटीएम पर ही लिखा था पासवर्ड
पुलिस शिकायत में रिटायर्ड फौजी ने बताया कि जब वह खेत में काम कर रहा था, उस समय खेत में सुभाष उर्फ डुडा पुत्र तेजपाल निवासी सुताना आया। जिसने पानी के लिए पूछा, लेकिन उसने पीने से मना कर दिया। वह वापस चला गया। शक है कि उसी ने कमीज से पैसे व अन्य सामान चुराया है। वहीं इसके अलावा बताया कि एटीएम कार्ड पर ही कार्ड का पासवर्ड लिखा हुआ था, जिससे आरोपी ने पैसे निकलवाए हैं।