फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Report in 72 hours

जाट आरक्षण आंदोलन में नुकसान की 72 घंटे में रिपोर्ट, 20 टीम गठित

Thu, 25 Feb 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 25 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान किसी भी तरह की संपत्ति की हानि के दृष्टिगत मुआवजा देने के लिए 20 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी नुकसान हुई संपत्ति से संबंधित स्थल का मौके पर दौरा कर इसका पूरा विवरण तैयार करेंगे। सभी अधिकारियों को 72 घंटे में अपनी रिपोर्ट देनी होगी और इसके बाद इसकी सही सूचना सरकार को उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, जिले में अब तक इससे संबंधित 20 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। नुकसान के आंकलन के लिए इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त समीरपाल सरो ने बुधवार सायं कैंप कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने कहा कि एडीसी राजीव मेहता इसके नोडल अधिकारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बिना किसी भेदभाव के क्षतिग्रस्त स्थल पर जाएंगे और जिस भी व्यक्ति का नुकसान हुआ है, उसकी पूरी बात को सुनकर तवज्जो देंगे।
विज्ञापन


इन क्षतिग्रस्त स्थलों की विडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विवरण तैयार करते समय संबंधित संस्थान के मालिक का नाम,  संस्थान  कब से बनाया गया, किस तरह की सामग्री का नुकसान हुआ है और अनुमानित नुकसान कितना हुआ है। इसके अलावा संस्थान का बीमा करवाने संबंधित पूरी जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि डोमिनोज पीजा हट, सनौली रोड पर फर्नीचर की दुकानों का नुकसान व सेक्टर 11-12 में गाड़ियों के शीशे तोड़ने की बात अभी तक सामने आई है। इनका पूरा आकलन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ काटने वालों पर भी होगा मुकदमा दर्ज
समीरपाल सरो ने जिला वन अधिकारी को काटे गए पेड़ों का आकलन कर इसमें मुकदमा दर्ज करने की कही है। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी इसकी फोटोग्राफी भी करवा लें और इसके बाद उन्हें वहां से उठवाया भी जाएं। डीसी ने उपस्थित बैंक अधिकारियों से कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने अपनी प्रॉपर्टी के विरुद्ध लोन लिया हुआ है तो उसकी सूचना संबंधित एसडीएम को दें। सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को कहा कि नहर के दोनो तरफ अस्थाई तौर पर भी मरम्मत की जाए।

26 से खुलेंगे स्कूल, डीईओ देेंगे रिपोर्ट     
डीसी समीरपाल सरो ने जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक को कहा कि जिला में 26 फरवरी से स्कूल खोले जा रहे हैं। इसलिए सभी स्कूलों की रिपोर्ट देनी भी सुनिश्चित की जाएं, कि कहीं किसी भी स्कूल में कोई क्षति नहीं हुई है। उन्होंने हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के टीएम को कहा कि मतलौडा और इसराना को छोड़कर बसों का रात्रि ठहराव करवा लिया जाए। टीएम ने बताया कि बसों का आवागमन सुचारु रूप से हो रहा है।

आज से ट्रेन की आवाजाही होगी सामान्य
उन्होंने रेलवे के स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर से ट्रेनों के आवागमन की पूरी जानकारी ली। धीरज कपूर ने डीसी को बताया कि रेलवे यातायात सामान्य हो गया है। मालगाड़ियां चल रही हैं और वीरवार से सवारी गाड़ियों की आवाजाही सुचारु रूप से हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-अम्बाला और मडलौडा-जींद रूट सुचारु रूप से चल रहा है।     उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से अपनी रिपोर्ट वीरवार से आगामी 72 घंटे के अंदर-अंदर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बिना किसी भेदभाव के यह काम करें। इसमें कोई भी द्वेष की भावना नजर नहीं आनी चाहिए। कमेटी हर रोज भी रिपोर्ट करेंगी।


शारीरिक व जानमाल की क्षति की नहीं सूचना
एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि जितनी भी घटनाएं नोटिस में थी, उन सभी की एफआईआर की गई हैं। सरकार ने जो मुआवजा देना है, उसका किसी भी ढंग से गलत उपयोग न हो। अभी तक जिला में किसी भी तरह की शारीरिक व जानमाल की क्षति की कोई सूचना नहीं आई है। किसी भी तरह की कोई भी एमएलआर नहीं काटी गई है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान प्रमोद विज के अलावा एडीसी राजीव मेहताए एसडीएम विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा गौरव कुमार व सीटीएम अश्वनी मैंगी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed