फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Renunciation of vices is the true religion: Arun Muni

दोषों का त्याग ही सच्चा धर्म : अरुण मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Renunciation of vices is the true religion: Arun Muni
पानीपत। अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में अरुण मुनि ने बताया कि पैसे के साथ विनम्रता और सादगी न हो तो वह धन रुकता नहीं बह जाता है। केवल पूजा-पाठ, माला-जप पर्याप्त नहीं। आत्मा में रमण, आत्मा की खोज और दोषों का त्याग ही सच्चा धर्म है। हमें आत्मचिंतन जरूर करना चाहिए। यदि किसी को 24 घंटे में केवल पांच मिनट भी आत्मा में रमण मिल जाए तो समझो वह परम भाग्यशाली है। जीवन की घड़ियां व्यर्थ न जाएं, वीर को भजो, महावीर को साथी बनाओ। प्रवचन के समापन पर श्रावकों ने गुरु वंदना के माध्यम से अपनी भक्ति समर्पित की। वहीं, राजाखेड़ी गांव में श्रेयांश मुनि ने प्रवचन किए। मुनि ने कहा कि प्रतिक्रमण आत्मा की स्वच्छता का विज्ञान है। प्रतिक्रमण को केवल धार्मिक विधि नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक और आत्म-शुद्धिकरण प्रक्रिया है। पुराने कर्मों की समीक्षा, दोषों की स्वीकृति, और निन्दामि की भावना यही प्रतिक्रमण का सार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed