फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Remdesivir injections above Rs 13 lakh will expire after five months

13 लाख रुपये से ज्यादा के रेमडेसिविर इंजेक्शन पांच माह बाद हो जाएंगे एक्सपायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Remdesivir injections above Rs 13 lakh will expire after five months
रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग अब न के बराबर है। स्वास्थ्य विभाग के पास 13 लाख 35 हजार रुपये के 491 रेमडेसिविर इंजेक्शन का भारी भरकम स्टॉक पड़ा है। अब लागत न होने के कारण इन इंजेक्शन का बिना इस्तेमाल के एक्सपायर होने का खतरा बढ़ गया है। इन इंजेक्शन की वैधता 5 माह ही बची है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक लगभग 650 इंजेक्शन निजी अस्पतालों को दिए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सभी निजी अस्पतालों को ई-मेल भेजकर रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने को कहा गया है, लेकिन निजी अस्पतालों ने इंजेक्शन खरीदने से इनकार कर दिया। निजी अस्पतालों का मत है कि उनके पास रेमडेसिविर इंजेक्शन की लागत नहीं है, क्योंकि जिले में कोरोना के मरीज नहीं आ रहे हैं। इसलिए वे इंजेक्शन खरीदकर स्टॉक नहीं कर सकते। मुख्यालय की ओर से भी स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए थे कि वे इन रेमडेसिविर इंजेक्शन को बेचे।
विज्ञापन

जब जरूरत थी तब मिले नहीं, अब क्या करें
सिवाह गांव के पास स्थित निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि जब कोरोना पीक पर था। बिना इंजेक्शन के लोग मर रहे थे, तब समय पर इंजेक्शन नहीं मिले। अब वे इंजेक्शन खरीदकर क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी दूसरी बीमारी में नहीं कर सकते इस्तेमाल
डॉक्टरों के अनुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन को किसी दूसरी बीमारी में इस्तेमाल नहीं कर सकते। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ऐसे कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।
35 हजार रुपये में बिका था एक रेमडेसिविर
अप्रैल और मई में कोरोना हजारों लोगों की मौत का कारण बना। रेमडेसिविर की कालाबाजारी इस कदर हुई कि एक इंजेक्शन को 35 हजार रुपये में बेेचा गया। पानीपत में 30 रुपये में एक इंजेक्शन तैयार करने के गिरोह का पर्दाफाश भी हुआ। करोड़ों रुपये के नकली इंजेक्शन बेच दिए गए। सरकार ने इसका रेट 2800 रुपये निर्धारित किया था।
पानीपत में कोरोना के मात्र तीन रोगी
जिले में अब कोरोना के मात्र तीन केस सक्रिय हैं। पिछले एक माह में कोरोना के 4 रोगी मिले हैं। अब तक कोरोना के 31099 केस मिल चुके हैं। जिले में 377634 लोग अपनी जांच करवा चुके हैं। कोरोना से 641 लोगों की मौत हुई है।

हमारे पास स्टॉक में फिलहाल 491 रेमडेसिविर इंजेक्शन हैं। इनकी एक्सपायरी रेट 5-6 माह बची है। निजी अस्पतालों को इंजेक्शन खरीदने के लिए पहले भी मेल भेजा गया था। मांग मिलने पर इंजेक्शन उपलब्ध कराते हैं।
-नरेंद्र सिंह, चीफ फार्मासिस्ट, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed