फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief from sunshine, cold will increase today

Panipat News: धूप निकलने से राहत, आज बढ़ेगी ठंड

Fri, 30 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine, cold will increase today
करनाल। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा जिससे ठंड ने बेहाल किया। बाद में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। वीरवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ठंडा दिन रहने के साथ ही घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 30 व 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने और अलसुबह व देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध रहने की संभावना है। 31 जनवरी रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से 31 जनवरी देर रात्रि व 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसी प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवा चल सकती है, जिससे रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed